IND vs AFG: भारत ने जीत के साथ की शुरुआत, अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से रौंदा

India vs Afghanistan, IND vs AFG 1st ODI Updates: भारतीय टीम ने शनिवार को धर्मशाला में अफगानिस्तान को पहले वनडे में सात विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

IND vs AFG: भारत ने जीत के साथ की शुरुआत, अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से रौंदा

IND vs AFG LIVE Score

Md.Akram | लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

IND vs AFG: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार शुरुआत की है। बारिश से प्रभावित मुकाबले में अफगानिस्तान ने गुरबाज की शतकीय पारी की बदौलत 25 ओवर में 194 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 13 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। भारत ने पहले वनडे में 22.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 195 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए जिया उर रहमान और राशिद खान ने 1-1 विकेट लिया।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला धर्मशाला के मैदान पर खेला जा रहा है। अफगानिस्ता ने बारिश से प्रभावित मैच में भारत के सामने 195 रनों का टारगेट रखा है। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी हुई। रोहित रन आउट हुए। उन्होंने 16 गेंद में 16 रन बनाए। ईशान किशन ने 22 गेंद में 34 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 15 गेंद में 12 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंद में 11 चौके और दो छक्के की मदद से 84 रन बनाए। केएल राहुल ने 19 गेंद में नाबाद 39 रन बनाए।

भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और अफगानिस्तान को 24.5 ओवर में 194 रनों पर समेट दिया। भारत की ओर से डेब्यूटेंट हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने तीन-तीन विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने दो-दो विकेट लिए। बारिश के कारण टॉस में तीन घंटे 45 की देरी हुई, जिसकी वजह से मैच 25-25 ओवर का कर दिया गया। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। अफगानिस्तान ने पांच ओवर के पावरप्ले में 27 रन जोड़े और तीन विकेट गंवाए। गुरनूर ने दूसरे ओवर में इब्राहिम जादरान (1) का शिकार किया। अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर में सेदिकुल्लाह अटल (0) और पांचवें ओवर में रहमत शाह (4) को अपने जाल में फंसाया।

गुरबाज ने ऐतिहासिक शतक ठोका

इसके बाद, रहमानुल्लाह गुरबाज ने मोर्चा संभाला और ऐतिहासिक शतक जमाया। उन्होंने 51 गेंदों में 8 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों में शतक कंप्लीट किया। वह अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। गुरबाज ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के संग चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की। गुरबाज को नीतीश कुमार रेड्डी ने 16वें ओवर में बोल्ड किया। हर्ष दुबे ने 17वें ओवर में शाहिदी को आउट किया। कप्तान ने 30 गेंदों में 27 रन बटोरे, जिसमें तीन चौके हैं। हर्ष ने 22वें ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई (16 गेंदों में 26) और अल्लाह गजनफर (0) को पवेलियन की राह दिखाई। गुरनूर ने 25वें ओवर में राशिद खान (13 गेंदों में 9) और जिया उर रहमान शरीफी (4) को आउट कर अफगानिस्तान की पारी को समेटा। हम्मद सलीम सफी एक रन बनाकर नाबाद रहे।

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

टीम इंडिया इस सीरीज से अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर रही है। भारत की कमान शुभमन गिल के पास है जबकि अफगानिस्तान की बागडोर हशमतुल्लाह शाहिदी के हाथों में हैं। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा पर सभी की नजरें रहेंगी। सीरीज में 'हिटमैन' की मैच फिटनेस की परीक्षा होगी। उन्हें आईपीएल के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कई मैचों में बाहर बैठना पड़ा था। वह साथ ही मैदान पर उतरते ही भारत के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदार खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित 39 साल और 44 दिन के हैं। उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ (29 साल और 36 दिन) का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और हार्दिक पांड्या अनफिट होने के कारण सीरीज से बाहर हैं।

India vs Afghanistan Match Live Cricket Score

भारत: 195/3 (22.5 ओवर)

अफगानिस्तान: 194/10 (24.5 ओवर)

भारत की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।

IND vs AFG Live Score: भारत ने अफगानिस्तान को हराया

IND vs AFG Live Score: भारत ने शनिवार को धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में अफगानिस्तान को सात विकेट से मात दी। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 194 रन बनाए। भारत ने 13 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। गिल ने सर्वाधिक 84 रन बनाए।

Share

IND vs AFG Live Score: जीत के करीब भारतीय टीम

IND vs AFG Live Score: भारतीय टीम ने 22 ओवर में 3 विकेट खोकर 182 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 18 गेंद में 13 रन चाहिए। राहुल 31 और गिल 79 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: श्रेयस अय्यर सस्ते में हुए आउट

IND vs AFG Live Score: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। उन्होंने 15 गेंद में 12 रन बनाए। जिया ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Share

IND vs AFG Live Score: भारत ने 17 ओवर में बनाए 137 रन

IND vs AFG Live Score: भारत ने 17 ओवर में 2 विकेट खोकर 137 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 13 गेंद में 8 और शुभमन गिल 52 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे।

Share

IND vs AFG Live Score: ईशान किशन लौटे पवेलियन

IND vs AFG Live Score: सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 22 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

Share

IND vs AFG Live Score: शुभमन गिल ने ठोकी फिफ्टी

IND vs AFG Live Score: शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतक लगाया। इससे पहले वह सबसे कम पारियों में सबसे तेज तीन हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 35 गेंद में 50 रन पूरे किए।

Share

IND vs AFG Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार

IND vs AFG Live Score: भारतीय टीम ने 12वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। ईशान किशन और गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हो गई है।

Share

IND vs AFG Live Score: भारत ने 8 ओवर में बनाए 64 रन

IND vs AFG Live Score: भारत ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 131 रन चाहिए। कप्तान शुभमन गिल 28 और ईशान किशन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: रोहित शर्मा हुए रन आउट

IND vs AFG Live Score: भारतीय टीम ने 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए छठे ओवर में पहला विकेट गंवाया है। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 16 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 46 रन बना लिए हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: भारत की अच्छी शुरुआत

IND vs AFG Live Score: भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। पहले ओवर में रोहित के हाथ पर गेंद लगी थी लेकिन उसके बाद वह लय में नजर आ रहे हैं। भारत ने तीन ओवर में 29 रन बना लिए हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: रोहित-गिल की जोड़ी मैदान पर

IND vs AFG Live Score: रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान पर मौजूद है। भारत को जीत के लिए 195 रन बनाने हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: भारत को मिला 195 का टारगेट

अफगानिस्तान ने भारत को 195 रनों का टारगेट दिया है। गुरनूर ने 25वें ओवर में दो विकेट चटकाए और अफगानिस्तान की पारी को समेटा।

Share

IND vs AFG Live Score: नीतीश ने नबी को भेजा पवेलियन

अफगानिस्तान का छठा विकेट मोहम्मद नबी के तौर पर गिरा है। उन्होंने 14 गेंदों में 9 रन बनाए। नबी को नीतीश ने 21वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। उमरजई 20 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। वहीं, हर्ष दुबे ने 22वें ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई (16 गेंदों में 26) और अल्लाह गजनफर (0) का शिकार किया।

Share

IND vs AFG Live Score: शाहिद बने हर्ष का शिकार

अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। डेब्यूटेंट हर्ष दुबे ने 17वें ओवर में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (30 गेंदों में 27) का शिकार किया। शाहिदी ने अपनी पारी में तीन चौके जमाए। अजमतुल्लाह उमरजई 5और मोहम्मद नबी 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: गुरबाज ने ठोका ऐतिहासिक शतक

गुरबाज ने 51 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और आठ छक्के मारे। उन्होंने 48 गेंदों में शतक कंप्लीट किया। वह अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। गुरबाज को नीतीश कुमार रेड्डी ने 15वें ओवर में बोल्ड किया। उन्होंने शाहिद के संग चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की।

Share

IND vs AFG Live Score: गुरबाज ने किया भारत की नाक में दम

गुरबाज ने भारत की नाक में दम कर दिया है। वह 39 गेंदों में 86 रन बटोर चुके हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने 12वें ओवर में 20 रन खर्च किए, जिसमें गुरबाज ने दो छक्के और एक चौक मारा। शाहिदी 17 के निजी स्कोर पर हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: गुरबाज ने ठोका अर्धशतक

गुरबाज ने 25 गेंदों में अर्धशतक ठोका है। उन्होंने हर्ष के खिलाफ छक्का लगाकर पचासा पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का आठवां अर्धशतक है। गुरबाज 57 और हशमतुल्लाह शाहिदी 16 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: गुरबाज ने हर्ष को कूटा

अफगानिस्तान का लड़खड़ाने के बाद आठ ओवर में स्कोर 60/3 है। गुरबाज ने डेब्यूटेंट हर्ष दुबे को उनके पहले ओवर में कूटा। दुबे ने 16 रन जुटाए। उनके खिलाफ गुरबाज ने दो चौके और एक छक्का मारा। वह 41 रन बनाकर टिके हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: रहमत शाह लौटे पवेलियन

पावरप्ले में अफगानिस्तान की हालत खस्ता रही है। अफगानिस्तान ने पांच ओवर में 27 रन जोड़कर तीन विकेट गंवाए। अर्शदीप ने पांचवें ओवर में रहमत शाह को आउट किया। वह शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलना चाहते थे लेकिन हर्ष दुबे को कैच थमा दिया। उन्होंने 8 गेंदों में तीन रन बनाए।

Share

IND vs AFG Live Score: अटल बने अर्शदीप का शिकार

अफगानिस्तान का दूसरा विकेट सेदिकुल्लाह अटल के रूप में गिरा है। उन्हें अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर में एलबीडब्यू आउट किया। अटल ने दो गेंदों का सामना किया लेकिन खाता नही खुला। गुरबाज 14 और रहमत शाह 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: गुरनूर ने दिया पहला झटका

गुरनूर बराड़ ने अफगानिस्तान को पहला झटका दिया है। डेब्यूटेंट पेसर ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर इब्राहिम जादरान को कप्तान शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। इब्राहिम ने चार गेंदों में एक रन बनाया। भारत ने अगली गेंद पर रिव्यू लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। गुरबाज 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। सेदिकुल्लाह अटल का खाता खुलना बाकी है।

Share

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पारी शुरू

अफगानिस्तान की पारी शुरू हो गई है। इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज बल्लेबाजी करने उतरे हैं। अर्शदीप सिंह ने भारतीय बॉलिंग अटैक की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 11 रन दिए, जिसमें एक वाइड का है। गुरबाजी के बल्ले से चौका और छक्का निकला।

Share

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।

Share

IND vs AFG Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Share

IND vs AFG Live Score: भारत ने धर्मशाला में जीता टॉस

भारत ने धर्मशाला में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया है। कप्तान शुभमन ने कहा कि हम पहले बॉलिंग करेंगे। आसमान में थोड़े बादल छाए हुए हैं, इसलिए बॉलर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है। यह अच्छी पिच लग रही है। हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन ट्राई करके देख रहे हैं कि हमारे लिए क्या काम करता है। हमें वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले लगभग 15-20 वनडे खेलने हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: शाम सवा पांच बजे होगा टॉस

धर्मशाला में बारिश रुक गई है। पांच बजकर 15 मिनट पर टॉस होगा। मुकाबला पौने छह बजे शुरू होगा। मैच 25-25 ओवर का होगा।

Share

IND vs AFG Live Score: दर्शक स्टेडियम में डटे

दर्शक स्टेडियम में डटे हुए हैं लेकिन बारिश रुकने के आसार नजर नहीं आ रहे। हालांकि, बारिश ज्यादा तेज नहीं है। सुनील गावस्कर ने ऑन एयर कहा, 'यह परेशान करने वाली बूंदाबांदी है।'

Share

IND vs AFG Live Score: बूंदाबांदी अभी भी हो रही

बूंदाबांदी अभी भी हो रही है। ऐसे में क्रिकेट फैंस बस इंतजार कर सकते हैं। हालांकि, धर्मशाला में मैच होने की उम्मीद है।

Share

IND vs AFG Live Score: क्या है कट-ऑफ टाइम?

धर्मशाला में बारिश रुकने का नाम नहीं रही है। अभी तक पहले वनडे का टॉस भी नहीं हो सका है। ओवरों में कटौती का सिलसिला जारी है। 20-20 ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ टाइम शाम 6 बजकर 32 मिनट है।

Share

IND vs AFG Live Score: धर्मशाला में अच्छा ड्रेनेज सिस्टम

हल्की बारिश जारी है। हालांकि, धर्मशाला में ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है। बारिश रुकने के बाद मैच शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

Share

IND vs AFG Live Score: बारिश का सिलसिला जारी

बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि, बारिश ज्यादा तेज नहीं हो रही है। मैदान पर कवर्स मौजूद हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: हल्की बारिश हो रही

धर्मशाला में फिलहाल हल्की बारिश हो रही है। हालांकि, ग्राउंडस्टाफ को शायद और बारिश की उम्मीद है। ऐसे में ग्राउंडस्टाफ मैदान के ज्यादा हिस्सों को ढकने के लिए और कवर लाया। हालांकि, अच्छी बात यह है कि यह मैदान तेजी से सूख सकता है। बारिश रुकते ही मैच शुरू में अधिक समय नहीं लगेगा।

Share

IND vs AFG Live Score: बारिश से किसे मिलेगी मदद?

बारिश होने के कारण तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, खासकर नई गेंद से। ऐसे में टॉस अहम रहेगा। वैसे तो व्हाइट बॉल क्रिकेट में आमतौर पर चेज करना बेहतर ऑप्शन रहा किन 2023 वर्ल्ड कप के दौरान यहां खेले गए पांच वनडे मैचों में से तीन में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते थे।

Share

IND vs AFG Live Score: टॉस में हो रही देरी

धर्मशाला में भारत ने खलल दिया है। ऐसे में टॉस में देर हो रही है। कुछ वक्त में मौसम के बेहतर होने की संभावना जताई जा रही है।

Share

IND vs AFG Live Score: हेड-टूे-हेड रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक चार वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने तीन मुकाबलों में विजयी परचम फहराया जबकि एक टाई रहा। अफगानिस्तान 2023 में भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगा जब वह सेमीफाइनल में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गया था।

Share

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का स्कॉड

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर),नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, अल्लाह गजनफर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी, इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी।

Share

IND vs AFG Live Score: भारत का स्कॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटIND vs AFG: भारत ने जीत के साथ की शुरुआत, अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से रौंदा