Ind vs Afg Pitch Report: दिल्ली में चलेगी बल्लेबाजी की दबंगई या गेंदबाज करेंगे कमाल? ऐसा होगा पिच का मिजाज
Delhi Pitch Report: इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान दूसरा टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है? ये जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

India vs Afghanistan Delhi Pitch Report: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 3 मैचों की टी20 सीरीज इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही है। इसकी मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा है। भारतीय टीम यहां मेहमान की तरह खेल रही है। भारत ने पहला मैच इस सीरीज का जीत लिया है। पहला मैच हाई स्कोरिंग नहीं था, क्योंकि अफगानिस्तान ने 157 रन ही बनाए थे। ऐसे में जान लीजिए कि आज दिल्ली की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है? किसे फायदा मिलेगा और कौन तड़पता नजर आएगा।
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साल 2016 में पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया था और अब तक 15 मुकाबले यहां खेले जा चुके हैं। पिच रिपोर्ट के लिहाज से देखें तो सैंपल साइज अच्छा है कि यहां किस तरह की पिच टी20आई मैच में मिलती है। इस मैदान पर हर एक मैच का नतीजा निकला है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि यहां पर 15 में से 10 मैच उस टीम ने जीते हैं, जिसने रन चेज किया है। सिर्फ 5 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी की है। भारत ने भी पहले टी20 मैच में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करके मैच जीता था। हालांकि, इसी साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए भारत जीता था।
टॉस की भूमिका भी नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अहम मानी जाती है, क्योंकि 15 मैचों में से 9 मैचों में टॉस जीतने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि सिर्फ 6 मैच ही उन टीमों ने जीते हैं, जिन्होंने टॉस गंवाया है। हालांकि, आईपीएल में आंकड़े बराबरी के से नजर आते हैं, क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम हो या फिर रन चेज करने वाली टीम, यहां जीत का अंतर बहुत ज्यादा आपको नजर नहीं आएगा।
पहली पारी का औसत स्कोर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इस मैदान पर 165 है, जो कि जीत के लिहाज से कतई विनिंग स्कोर आज की मॉर्डन क्रिकेट के लिए नहीं है। आपको करीब 200 रन यहां बनाने पड़ेंगे और अच्छी गेंदबाजी करनी पड़ेगी, तभी जीत मिल सकती है। आईपीएल में भी देखें तो यहां 170 के आसपास का स्कोर पहली पारी का औसत स्कोर है।
गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो 8.23 के औसत से यहां गेंदबाज प्रति ओवर रन लुटाते हैं, जबकि 25.49 रन औसतन खर्च करके एक विकेट गेंदबाजों को मिल पाता है। सबसे छोटा स्कोर यहां नामीबिया ने बनाया था, जो 116 रन था। यह मैच भारत के खिलाफ था, जिसमें भारत ने 221 रन बनाए थे। शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों से बल्लेबाजों को बचकर रहना होगा, जबकि गेंद पुरानी होती ही रन बनने लगते हैं।
स्पिनर्स यहां बल्लेबाजों को फंसाते भी हैं। रात में ओस का फायदा रन चेज में मिलता है। ऐसे में मुकाबला बैट और बॉल का बराबरी का दिखाई दे सकता है। अभी तक कोई गेंदबाज यहां शतक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं जड़ पाया है। 82 रन बेस्ट स्कोर यहां अभिषेक शर्मा का है, जो उन्होंने पिछले ही मैच में 13 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था।



