तिलक वर्मा ने सेट कर लिया अपना टारगेट, कहा- अफगानिस्तान सीरीज जीतना है

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तिलक वर्मा ने कहा है कि उनका लक्ष्य अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतना है। उनका मानना है कि दलीप ट्रॉफी के बाद अफगानिस्तान सीरीज के लिए मिले दो दिन में खुद को तैयार कर लेंगे।

tilak varma
तिलक वर्मा

मौजूदा दलीप ट्रॉफी भले ही दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रही हो लेकिन भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय उपकप्तान ने अब अपने लिए नया लक्ष्य तय कर लिया है जो तीन मैच की आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में अफगानिस्तान को हराना है। पूर्व क्षेत्र ने यहां घरेलू सत्र के शुरुआती टूर्नामेंट में लगभग जीत पक्की करते हुए कुल 584 रन की बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि तिलक ने शानदार बल्लेबाजी की।

दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन के खेल के बाद तिलक ने कहा, ''हां, व्यक्तिगत तौर पर मेरी फॉर्म काफी अच्छी रही है। लेकिन साथ ही यह अलग प्रारूप (अफगानिस्तान के खिलाफ) है। इसलिए मुझे फिर से अपना खेल बदलना होगा। मैं इसे लेकर काफी आश्वस्त हूं।'' उन्होंने कहा, ''अब मेरा लक्ष्य अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतना है इसलिए मैं उसी आत्मविश्वास के साथ जाऊंगा और देखते हैं कि चीजें कैसी रहती हैं।''

उसके मुताबिक ढल गया था

भारत 13 सितंबर को नई दिल्ली में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज का आगाज करेगा। एक महीने से अधिक समय तक लाल गेंद से क्रिकेट खेलने के बाद सफेद गेंद के प्रारूप में बदलाव कितना चुनौतीपूर्ण होगा इस पर तिलक ने कहा, ''मैं यह नहीं कहूंगा कि यह इतना आसान है लेकिन हमारे पास अभ्यास के लिए कुछ दिन हैं। हमने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में लाल गेंद से सफेद गेंद के प्रारूप में बदलाव किया है इसलिए यह भी वैसा ही है।''

उन्होंने कहा, ''मैं पहले भी रणजी ट्रॉफी खेल चुका हूं और उसके बाद अंतरराष्ट्रीय सफेद गेंद की सीरीज में गया। मैं उसके मुताबिक ढल गया था। इसलिए मुझे भरोसा है कि दो दिन का अभ्यास पर्याप्त होगा और उसके बाद हम अफगानिस्तान सीरीज के लिए उतर सकते हैं।''

पूर्व क्षेत्र ने बनाई मजबूत बढ़त

दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा ने 99 रन की पारी खेली लेकिन पूर्व क्षेत्र ने दूसरी पारी में अपने कप्तान इशान किशन के 80 रन की बदौलत बुधवार को दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन खिताब लगभग तय कर लिया। तिलक की 211 गेंद में 99 रन की पारी के बावजूद दक्षिण क्षेत्र की टीम पूर्व क्षेत्र के पहली पारी के 708 रन के जवाब में 336 रन पर सिमट गई। पूर्व क्षेत्र ने इस तरह 372 रन की बढ़त हासिल की।

पूर्व क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र को फॉलोआन नहीं देकर दूसरी पारी में स्वयं खेलने का फैसला किया और पांच विकेट पर 212 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त को 584 रन तक पहुंचाया। दिन का खेल खत्म होने पर कुमार कुशाग्र 34 जबकि कोनेन कुरैशी 26 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों छठे विकेट के लिए 52 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़तिलक वर्मा ने सेट कर लिया अपना टारगेट, कहा- अफगानिस्तान सीरीज जीतना है