Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India U19 vs UAE U19 Live Telecast Under 19 Asia cup Live Match Today 12th DEC IND vs UAE Live Scorecard
India U19 vs UAE U19 Live Streaming: यहां देखें IND vs UAE लाइव मैच, वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल

India U19 vs UAE U19 Live Streaming: यहां देखें IND vs UAE लाइव मैच, वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल

संक्षेप:

India U19 vs UAE U19 Live Telecast- इंडिया U19 वर्सेस यूएई U19 अंडर-19 एशिया कप 2025 का पहला मुकाबला आज दुबई में खेला जा रहा है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे।

Dec 12, 2025 12:41 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

India U19 vs UAE U19 Live Telecast- अंडर-19 एशिया कप 2025 का आगाज आज यानी शुक्रवार, 12 दिसंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और यूएई के बीच खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रहीं है। ग्रुप-ए में भारत के चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, मलेशिया और यूएई जैसी टीमें हैं। वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और अफगानिस्तान है। भारत यूएई के खिलाफ अपने अभियान का आगाज कर रविवार 14 दिसंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा। इस टूर्नामेंट में हर किसी की नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी। वैभव ने हाल ही में राइजिंग एशिया कप भी खेला था, जहां टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। आईए एक नजर इंडिया U19 वर्सेस यूएई U19 मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारियों पर डालते हैं-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:SKY के करियर पर दाग लगा गई ये खराब फॉर्म, आज तक किसी कप्तान के साथ नहीं हुआ ऐसा

इंडिया बनाम UAE U19 एशिया कप 2025 मैच कब होगा?

इंडिया बनाम UAE U19 एशिया कप 2025 मैच शुक्रवार, 12 दिसंबर को होगा।

इंडिया बनाम UAE U19 एशिया कप 2025 मैच कहां होगा?

इंडिया बनाम UAE U19 एशिया कप 2025 मैच ICC एकेडमी ग्राउंड, दुबई में होगा।

इंडिया बनाम UAE U19 एशिया कप 2025 मैच किस समय शुरू होगा?

इंडिया बनाम UAE U19 एशिया कप 2025 मैच 10:30 AM IST पर शुरू होगा।

ये भी पढ़ें:NZ की जीत से भारत को WTC टेबल में तगड़ा झटका, टूटता दिख रहा है फाइनल का सपना

इंडिया बनाम UAE U19 एशिया कप 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट कौन से टीवी चैनल दिखाएंगे?

इंडिया बनाम UAE U19 एशिया कप 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

इंडिया बनाम UAE U19 एशिया कप 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

भारत बनाम UAE U19 एशिया कप 2025 मैच सोनी LIV ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |