भारत ने टाइट की श्रीलंका की हवा, युवा टेस्ट के पहले दिन 0 पर दो विकेट गिरने के बाद बनाई मजबूत पकड़

कोलंबो, 20 जुलाई (भाषा)
Follow us on Google News
share

श्रीलंका के कोलंबों में भारत और श्रीलंका के बीच अंडर 19 अनऑफिशयल युवा टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के पहले दिन भारत ने श्रीलंका पर मजबूत पकड़ बना ली है।

Sri Lanka U19 vs India U19
युवा टेस्ट में भारत की मजबूत शुरुआत

कुशाग्र ओझा के नाबाद शतक से भारत अंडर 19 टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे युवा टेस्ट के पहले दिन सोमवार को खराब शुरूआत के बाद पारी को संभाला। भारत ने 65 ओवर में तीन विकेट पर 253 रन बना लिये थे जब खराब रोशनी के कारण अंपायरों ने दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की । ओझा 177 गेंद में 103 रन बनाकर नाबाद रहे । कप्तान यशबर्धन चौहान ने 89 गेंद में 78 रन की पारी खेली जबकि मनल चौहान ने 108 गेंद में 55 रन बनाए । भारत के दो विकेट उस समय गिर गए थे जब खाता भी नहीं खुला था। पहले मैच में दोहरा शतक जमाने वाले लक्ष्य रायचंदानी और शतक लगाने वाले सागर विर्क शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद ओझा ने पहले यशबर्धन और फिर मनल के साथ उपयोगी साझेदारियां की।

कुशाग्र ओझा ने पारी को संभाला

दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। श्रीलंका की ओर से इस मुकाबले में गिम्हान मेंडिस ने 2 और सेथमिका सेनेविरत्ने ने एक विकेट हासिल किया। कुशाग्र ओझा ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 2 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 58 से अधिक रहा। आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। उनका फैसला शुरुआत में सही साबित होता दिखा क्योंकि भारत ने अपने दो बड़े बल्लेबाजों को शून्य पर खो दिया। पिछले मुकाबले में लक्ष्य रायचंदानी ने दोहरा शतक लगाया था और सागर विर्क ने शतकीय पारी खेली थी। इनसे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी बड़ी उम्मीद थी लेकिन श्रीलंका के सलामी गेंदबाज ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कुशाग्र ओझा ने पारी को संभाला और शतकीय पारी खेली। उनकी पारी में लगाए गए शॉट्स काफी आकर्षक थे। उनके साथ दो अन्य बल्लेबाजों मनल चौहान और यशबर्धन चौहान ने अर्धशतकीय पारी खेली। मनल ने जहां 55 रन बनाए, वहीं, यशबर्धन चौहान ने 89 रन बनाए। मनल और कुशाग्र ओझा अभी भी नाबाद हैं और दूसरे दिन 253/3 से आगे खेलना शुरू करेंगे।

तीन वनडे और दो टेस्ट मैच के टूर का हाल

बता दें कि भारत की पुरुष अंडर 19 टीम 4 जुलाई से श्रीलंका के दौरे पर है, जहां उसे तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने थे। ये सभी अनौपचारिक मैच हैं। वनडे सीरीज को श्रीलंका ने 2-1 से जीत लिया था। भारत को पहले वनडे में चार विकेट से जीत मिली थी उसके बाद श्रीलंका ने 8 विकेट से दूसरा मुकाबला जीता। तीसरे मैच में श्रीलंका ने 1 विकेट से जीत हासिल की। पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। ऐसे में अब यह दूसरा टेस्ट निर्णायक है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत ने टाइट की श्रीलंका की हवा, युवा टेस्ट के पहले दिन बनाई मजबूत पकड़