IND vs SA U19 Highlights: भारत ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और आखिरी वनडे में 233 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारत यूथ ओडीआई सीरीज क्लीन स्वीप की। भारत ने पहला और दूसरा मुकाबला भी जीता था। तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 393 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी और 35 ओवर में ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से किशन सिंह ने तीन और एनान ने दो विकेट लिए।
394 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने तीसरे ओवर में दो विकेट गंवा दिए। जोरिख वान स्कालक्वेक 5 गेंद में एक और लेथाबो फाहलामोहलाका खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया 4 गेंद में 4 रन ही बना सके। अदनान लगादीन 12 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। जेसन 21 गेंद में 19 रन ही बना सके। अमब्रिश ने डेनियल को आउट करके साझेदारी तोड़ी। उन्होंने 60 गेंद में 40 रन बनाए। जेम्स ने 49 गेंद में 41 रन की पारी खेली। कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने सोनी को आउट करके अफ्रीका की पारी का अंत किया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 393 रन बनाए। भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और आरोन ने शतकीय पारी खेली। भारत ने तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है। भारत को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा। वैभव 74 गेंद में 127 रन बनाकर आउट हुए।
उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 10 छक्के लगाए। वैभव और आरोन के बीच पहले विकेट के लिए 154 गेंद में 227 रन की साझेदारी हुई। आरोन जॉर्ज 106 गेंद में 118 रन बनाकर आउट हुए। वेदांत 43 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। हरवंश रन आउट हुए। अभिज्ञान कुंडू ने 20 गेंद में 21 रन बनाए। कनिष्क 10 और एम्ब्रिश 8 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के लिए एन सोनी ने तीन विकेट लिये। जेसन राउल्स को दो विकेट मिले। माइकल क्रुइस्काम्प ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
युवा वनडे सीरीज में भारतीय युवा खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। दोनों मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं, पहले मैच में भारत ने अफ्रीका को 25 रनों से हराया, जबकि दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी के नेतृत्व वाली टीम ने 8 विकेट से दमदार जीत हासिल की।
SA U19- 160/10
India U19- 393/7
7 Jan 2026, 07:54:56 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
IND vs SA U19 Live Score: भारतीय टीम ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को तीसरे यूथ वनडे में 233 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत द्वारा मिले 394 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीका की टीम 35 ओवर में 160 रन ही बना सकी।
7 Jan 2026, 07:45:34 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: भारत जीत के करीब
IND vs SA U19 Live Score: भारतीय टीम तीसरा वनडे भी जीतने के करीब है। अफ्रीका ने 34 ओवर में 9 विकेट खोकर 157 रन बना लिए हैं।
7 Jan 2026, 07:31:11 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा
IND vs SA U19 Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने कुछ ही गेंद के अंदर सातवां और आठवां विकेट गंवा दिया है। जेम्स 49 गेंद में 41 रन और माइकल एक रन ही बना सके।
7 Jan 2026, 06:59:56 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: अफ्रीका ने पूरे किए 100 रन
IND vs SA U19 Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने 23 ओवर में 6 विकेट खोकर 100 रन पूरे कर लिए हैं।
7 Jan 2026, 06:50:38 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: अफ्रीका ने 18 ओवर में बनाए 76 रन
IND vs SA U19 Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने 394 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट गंवा दिए हैं। टीम ने 18 ओवर में 74 रन बनाए हैं।
7 Jan 2026, 06:16:00 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लोटी
IND vs SA U19 Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने 11वें ओवर में पांचवां विकेट गंवा दिया है। जेसन रॉवेल 21 गेंद में 19 रन ही बना सके।
7 Jan 2026, 05:48:58 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने 5वें ओवर में ही चार विकेट गंवाए
IND vs SA U19 Live Score: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया 4 गेंद में 4 रन ही बना सके। अदनान लगादीन 12 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए।
7 Jan 2026, 05:40:19 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट गिरे
IND vs SA U19 Live Score: दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही है। टीम ने तीसरे ओवर में दो विकेट गंवा दिए हैं। जोरिख वान स्कालक्वेक 5 गेंद में एक और लेथाबो फाहलामोहलाका खाता भी नहीं खोल सके।
7 Jan 2026, 05:30:53 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू
IND vs SA U19 Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआत के लिए अदनान लगादीन और जोरिख वान स्कालक्वेक क्रीज पर मौजूद हैं। जीत के लिए टीम को 394 रन बनाने होंगे।
7 Jan 2026, 04:54:26 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: भारत ने अफ्रीका को दिया 394 रनों का लक्ष्य
IND vs SA U19 Live Score: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में 394 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने शतकीय पारी खेली।
7 Jan 2026, 04:49:38 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: 49 ओवर में भारत ने बनाए 378
IND vs SA U19 Live Score: भारतीय टीम ने 49 ओवर के खत्म होने के बाद सात विकेट के नुकसान पर 378 रन बना लिए हैं। आखिरी ओवर में टीम ज्यादा से ज्यादा रन बटोरना चाहेगी।
7 Jan 2026, 04:35:43 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: भारत ने 46 ओवर में बनाए 354 रन
IND vs SA U19 Live Score: भारतीय टीम ने 46 ओवर में सात विकेट खोकर 354 रन बना लिए हैं। एनान 9 और पटेल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7 Jan 2026, 04:24:36 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: भारत ने गंवाए सात विकेट
IND vs SA U19 Live Score: भारत ने 44वें ओवर तक सात विकेट गंवा दिए हैं। कनिष्क 10 और एम्ब्रिश 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
7 Jan 2026, 04:14:37 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: अभिज्ञान कुंडू सस्ते में लौटे पवेलियन
IND vs SA U19 Live Score: बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने 20 गेंद में 21 रन का योगदान दिया।
7 Jan 2026, 04:03:46 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: वेदांत और हरवंश लौटे पवेलियन
IND vs SA U19 Live Score: वेदांत और हरवंश पवेलियन लौट गए हैं। वेदांत ने 43 गेंद में 34 रन की पारी खेली, जबकि हरवंश दो के निजी स्कोर पर रन आउट हुए।
7 Jan 2026, 03:45:20 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: आरोन जॉर्ज 118 रन बनाकर हुए आउट
IND vs SA U19 Live Score: सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज 106 गेंद में 118 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आरोन ने अपनी पारी में 16 चौके लगाए।
7 Jan 2026, 03:20:06 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: भारत ने पूरे किए 250 रन
IND vs SA U19 Live Score: भारतीय टीम ने 31वें ओवर में 250 रन पूरे कर लिए हैं। आरोन जॉर्ज और वेदांत क्रीज पर मौजूद हैं। आरोन ने 109 और वेदांत 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7 Jan 2026, 03:16:13 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: आरोन जॉर्ज ने लगाया शतक
IND vs SA U19 Live Score: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज ने 91 गेंद में शतक पूरा किया। वह अपनी पारी में 15 चौके लगा चुके हैं।
7 Jan 2026, 03:00:46 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: 127 रन बनाकर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
IND vs SA U19 Live Score: सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 74 गेंद में 127 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 10 छक्के लगाए।
7 Jan 2026, 02:42:08 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा शतक
IND vs SA U19 Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 63 गेंद में शतक जड़ा है। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 8 छक्के जड़े हैं।
7 Jan 2026, 02:27:32 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: शतक के करीब वैभव सूर्यवंशी
IND vs SA U19 Live Score: स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक बनाने के करीब पहुंच गए हैं। सूर्यवंशी ने 55 गेंद में 91 रन बनाए हैं।
7 Jan 2026, 02:21:05 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: अफ्रीका के गेंदबाज विकेट के लिए तरसे
IND vs SA U19 Live Score: दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज विकेट के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। कुछ मौके बने थे लेकिन फील्डरों ने गेंदबाजों का साथ नहीं दिया और कैच ड्रॉप किए।
7 Jan 2026, 01:47:11 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: वैभव-आरोन के बीच शतकीय साझेदारी
IND vs SA U19 Live Score: भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है।
7 Jan 2026, 01:27:47 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: भारत ने पूरे किए 50 रन
IND vs SA U19 Live Score: भारतीय टीम ने छठे ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। वैभव और आरोन दमदार लय में नजर आ रहे हैं।
7 Jan 2026, 01:18:12 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: वैभव-आरोन ने भारतीय टीम को दिलाई अच्छी शुरुआत
IND vs SA U19 Live Score: भारतीय टीम को आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। भारत ने 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 39 रन बनाए हैं।
7 Jan 2026, 01:03:01 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
IND vs SA U19 Live Score: भारतीय अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज क्रीज पर मौजूद हैं। पहले ओवर में भारत ने सात रन बनाए।
7 Jan 2026, 12:45:43 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
इंडिया अंडर 19 टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
7 Jan 2026, 12:01:42 PM IST
IND vs SA U19 Live Score: विश्व कप से पहले आखिरी मैच
U19 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला आज आयोजित होना है। इंडिया अंडर 19 टीम यूथ वनडे मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। सीरीज टीम पहले ही अपने नाम कर चुकी है।
7 Jan 2026, 11:34:35 AM IST
IND vs SA U19 Live Score: इंडिया अंडर-19 वर्सेस दक्षिण अफ्रीका अंडर-19
IND vs SA U19 Live Score: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को बेनोनी में तीसरा मुकाबला होने वाला है। भारत ने सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं। इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है।