India vs South Africa U19 LIVE Score: भारत आठ विकेट से जीता
भारत ने आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है। वेदांत त्रिवेदी 31 और अभिज्ञान कुंडू 48 रन बनाकर नाबाद रहे। कुंडू ने छक्का लगाकर जीत दिलाई।

India U19 Team Vaibhav Suryavanshi
India vs South Africa U19 Highlights: भारत की अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की यूथ ओडीआई सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने सोमवार को बेनोनी में साउथ अफ्रीका को दूसरे वनडे में 8 विकेट से रौंदा। बारिश और बिजली कड़कने से मैच रुकने के कारण भारतीय पारी में ओवरों की कटौती हुई। भारत को 27 ओवर में 174 रनों का डीएलएस टारगेट मिला था, जिसे मेहमान टीम ने 21 गेंद बाकी रहते चेज कर लिया। कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 24 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें एक चौके और 10 सिक्स हैं। आरोन जॉर्ज ने 19 गेंदों में 20 रन जुटाए। वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू ने भारत की जीत की नैया पार लगाई। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की अटूट साझेदारी की। त्रिवेदी 57 गेंदों में 31 जबकि कुंडू 42 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इससे पहले, साउथ अफ्रीका की टीम टॉस जीतकर बैटिंग करने के बाद 49.3 ओवर में 245 रनों पर ढेर हुई। जेसन रोल्स (114) ने शतक जमाया। डैनियल बोसमैन ने 31 और ओपनर अदनान लागाडियन ने 25 रन बनाए। अरमान मनैक ने 16, कप्तान ने मुहम्मद बुलबुलिया ने 14 और जोरिच वान शाल्कविक ने 10 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए किशन कुमार सिंह ने सर्वाधिक चार शिकार किए। आरएस अंबरीश ने दो विकेट हासिल किए। आईसीसी मेंस अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के मद्देनजर ये सीरीज रखी गई है।
INDU19 1762 (23.3)
RSAU19 245/10 (49.3)
India vs South Africa U19 LIVE Score: भारत आठ विकेट से जीता
भारत ने आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है। वेदांत त्रिवेदी 31 और अभिज्ञान कुंडू 48 रन बनाकर नाबाद रहे। कुंडू ने छक्का लगाकर जीत दिलाई।
India vs South Africa U19 LIVE Score: अब 174 का टारगेट मिला
बिजली कड़कने की वजह से रुके मैच के बाद ओवरों में फिर कटौत हुई है। अब भारत को 27 ओवर में 174 का डीएलएस टारगेट चेज करना है। वेदांत त्रिवेदी 14 और अभिज्ञान कुंडू 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs South Africa U19 LIVE Score: बारिश के कारण ओवर कटे
बारिश के कारण आठ ओवर कटे हैं। भारत को अब 42 ओवर में जीत के लिए 230 रनों का डीएलएस टारगेट मिला है। वेदांत त्रिवेदी 10 और अभिज्ञान कुंडू 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 114/2 है।
India vs South Africa U19 LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी हुए आउट
भारत का दूसरा विकेट कप्तान वैभव सूर्यवंशी के रूप में गिरा है। उन्हें माइकल क्रुइसकैम्प ने नौवें ओवर में पवेलियन भेजा। सूर्यवंशी ने 24 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली, जिसमें एक चौका और 10 सिक्स हैं।
India vs South Africa U19 LIVE Score: सूर्यवंशी ने जड़ी तूफानी फिफ्टी
सूर्यंवंशी ने 19 गेंदों में तूफानी फिफ्टी जड़ी है। उन्होंने 8वें ओवर में लगातार तीन छक्के छक्के लगाए और एक चौका जमाया। वह फिलहाल 68 के निजी स्कोर पर हैं। आरोन जॉर्ज (20) ने सातवें ओवर में अपना विकेट गंवाया। सूर्यवंशी का साथ देने वेदांत त्रिवेदी (4) आए हैं।
India vs South Africa U19 LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी हुई शुरू
भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए वैभव सूर्यवंशी औ आरोन जॉर्ज आए हैं। जे जे बैसन ने पहला ओवर डाला और 17 रन दिए। कप्तान सूर्यवंशी ने दो छक्के जमाए।
India vs South Africa U19 LIVE Score: भारत को मिला 246 का लक्ष्य
भारत को 246 रनों का लक्ष्य मिला है। साउथ अफ्रीका के चार पुछल्ले बल्लेबाज दहाई अंक में नहीं पहुंचे।
India vs South Africa U19 LIVE Score: साउथ अफ्रीका को लगा पांचवां झटका
आरएस अंबरीश ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई, जब उन्होंने 31 रन पर बल्लेबाजी कर रहे डैनिल बोसमैन को चलता किया। कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने इस बल्लेबाज का कैच पकड़ा। साउथ अफ्रीका का स्कोर अब 193/5 है।
India vs South Africa U19 LIVE Score: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज टिके
साउथ अफ्रीका की पारी के 40 ओवरों का खेल समाप्त हो गया है। स्कोर 4 विकेट पर 189 रन है। एक बल्लेबाज शतक के करीब है, जबकि दूसरा बल्लेबाज अर्धशतक के करीब पहुंच गया है।
India vs South Africa U19 LIVE Score: साउथ अफ्रीका की आधी पारी समाप्त
साउथ अफ्रीका की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। 25 ओवर के बाद स्कोर 121 रन है, लेकिन 4 विकेट गिर चुके हैं, जो कि चिंता का कारण है। कनिष्क चौहान ने एक सफलता भारत को दिलाई है।
India vs South Africa U19 LIVE Score: किशन ने चटकाए 3 विकेट
किशन कुमार सिंह ने ही इंडिया 19 टीम को दूसरी और तीसरी सफळता दिलाई। जोरिक वैन सचालकिक को उन्होंने 10 रन पर हरवंश पंगालिया के हाथों कैच आउट कराया और फिर कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया को 14 रन के निजी स्कोर पर चलता करके भारत को तीसरी सफलता दिलाई।
India vs South Africa U19 LIVE Score: इंडिया U19 को पहली सफलता
भारत को पहली सफलता किशन कुमार सिंह ने दिलाई, जिन्होंने 25 रनों के निजी स्कोर पर अदनान लैजेडियन को अभिज्ञान कुंडु के हाथों कैच आउट कराया। साउथ अफ्रीका का स्कोर उस समय 40 से कम था।
India vs South Africa U19 LIVE Score: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में भारतीय टीम टॉस हार गई है।
India vs South Africa U19 LIVE Score: दूसरा यूथ ओडीआई मैच लाइव
इंडिया और साउथ अफ्रीका की 19 टीमों के बीच आज तीन मैचों की यूथ ओडीआई सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाना है। इंडिया U19 टीम की कप्तानी कर रहे वैभव सूर्यवंशी का बल्ला पहले मैच में नहीं चला था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।