निखिल-इनान ने फेरा ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी, इंडिया U19 ने दो विकेट से जीता मैच

Namita Shukla
Follow us on Google News
share

भारत अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मैच दो विकेट से अपने नाम कर लिया है। यह मैच तीसरे दिन काफी रोमांचक हो गया था, लेकिन निखिल कुमार ने भारत को यादगार जीत दिलाई।

निखिल-इनान ने फेरा ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी, इंडिया U19 ने दो विकेट से जीता मैच

इंडिया अंडर-19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 चार दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट खत्म हो गया है। इंडिया अंडर-19 टीम ने रोमांचक मैच में दो विकेट से जीत दर्ज की। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला गया यह मैच तीसरे दिन ही खत्म हो गया। मैच के तीसरे दिन के हीरो निखिल कुमार और मोहम्मद इनान रहे। निखिल ने नॉटआउट पचासा ठोका, वहीं इनान ने दूसरी पारी में छह विकेट चटकाए। मैच के दूसरे दिन वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाकर भारतीय टीम को पहली पारी में पिछड़ने से बचाया था।

सातवें नंबर पर उतरे निखिल कुमार ने 71 गेंद में नाबाद 55 रन बनाए, जिसकी मदद से भारत ने आखिरी घंटे में जीत दर्ज की। इससे पहले लेग स्पिनर मोहम्मद इनान ने 79 रन देकर छह विकेट चटकाए, जिससे आस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 214 रन ही बना सका। आस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 110 रन से आगे खेलना शुरू किया था। जीत के लिए 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहला झटका जल्दी ही लगा जब पहली पारी में शतक जमाने वाले वैभव सूर्यवंशी दूसरे ओवर में एक रन बनाकर आउट हो गए।

ऑफ स्पिनर थॉमस ब्राउन को नई गेंद सौंपने का ऑस्ट्रेलिया का फैसला सही साबित हुआ जिन्होंने सूर्यवंशी को विकेट के पीछे साइमन ब्राउन के हाथों लपकवाया। इसके बाद एडेन ओ कोनोर ने विहान मल्होत्रा का रिटर्न कैच लपका। भारत का स्कोर इस समय दो विकेट पर 25 रन था। नित्य पांड्या (86 गेंद में 51) और केपी कार्तिकेय (52 गेंद में 36) ने इसके बाद 71 रन की साझेदारी की। दोनों को हालांकि लेग स्पिनर विश्व रामकुमार ने पवेलियन भेजा जब भारत का स्कोर चार विकेट पर 113 रन था।

ओ कोनोर ने इसके बाद सोहम पटवर्धन को भी रवाना कर दिया। पांच विकेट गिरने के बाद कुमार और विकेटकीपर अभिमन्यु कुंडू (52 गेंद में 23 रन) ने स्कोर 150 के पार पहुंचाया। ओ कोनोर ने कुंडू को विकेट के पीछे लपकवाया जबकि रामकुमार ने इनान को बोल्ड कर दिया।प्लेयर ऑफ द मैच निखिल कुमार को समर्थ नगराज (34 गेंद में 19 रन) का साथ मिला और दोनों ने आठवें विकेट के लिए मैच जिताने वाली 47 रन की साझेदारी की।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।