Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India U19 vs Afghanistan U19 Live Streaming U19 World Cup 2026 When and where to watch India vs Afghanistan semifinal
IND vs AFG U19 Live Streaming: आज सेमीफाइनल में भिड़ेंगे इंडिया-अफगानिस्तान, ऐसे देखें मैच लाइव

IND vs AFG U19 Live Streaming: आज सेमीफाइनल में भिड़ेंगे इंडिया-अफगानिस्तान, ऐसे देखें मैच लाइव

संक्षेप:

IND vs AFG U19 WC Semifinal Live Streaming: इंडिया और अफगानिस्तान की भिड़ंत आज आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में होगी। इस मैच को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं? ये जान लीजिए।

Feb 04, 2026 07:45 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Ind vs AFG U19 World Cup Semifinal Live Streaming: इंडिया और अफगानिस्तान की टीमों के बीच आज U19 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। पांच बार की चैंपियन टीम एक बार फिर से खिताब जीतने के करीब पहुंचने की कोशिश में होगी, जबकि अफगानिस्तान की टीम चाहेगी कि अंडर 19 क्रिकेट में विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ी जाए। जीतने वाली टीम शुक्रवार 6 फरवरी को फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी, जिसने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। भारतीय टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है, जबकि अफगानिस्तान ने 5 में से 4 मुकाबलों में जीत हासिल करके सभी को हैरान किया है। ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबला कड़ा होगा। आप इस मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं? ये जान लीजिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा?

इंडिया बनाम अफगानिस्तान ICC U-19 वर्ल्ड कप 2026 मैच बुधवार 4 फरवरी को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

U19 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मैच कब शुरू होगा और कितने बजे टॉस होगा?

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मैच लोकल टाइम के अनुसार सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में दोपहर का एक बजा होगा। टॉस साढ़े 12 बजे होगा, जब दोनों कप्तान मैदान पर आएंगे।

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप 2026 मैच लाइव कहां देखें?

इंडिया बनाम अफगानिस्तान ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख पाएंगे, जहां हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगाी।

इंडिया U19 वर्सेस अफगानिस्तान U19 सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

ICC U19 World Cup 2026 के इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग आप JioHotstar एप देख पाएंगे, जबकि हॉटस्टार की वेबसाइट पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप उठा पाएंगे। वहीं, अगर आपको मैच से जुड़ी दिलचस्प खबरें, स्टैट्स और लाइव कवरेज चाहिए तो आप लाइव हिन्दुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह

अफगानिस्तान: उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेट कीपर), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान, नजीफुल्लाह अमीरी, खातिर स्टानिकजई, सलाम खान, जैतुल्लाह शाहीन

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।