
भारतीय टीम ने फाइनल में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ ठोक दिए 411 रन
भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा करके अंडर-19 विश्व कप में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा दिया। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के किसी भी फाइनल में बनाया गया अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।
भारतीय टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। इसके साथ ही भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिन्होंने 2024 में भारत के खिलाफ सात विकेट खोकर 253 रन बनाए थे। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन की धमाकेदार पारी खेली। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन का योगदान दिया।
भारत ने तीसरी बार बनाया 400 प्लस स्कोर
भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में अब तक तीन बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। भारत ऐसा करने वाली एकमात्र टीम है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें अभी तक ये कारनामा नहीं कर सकी हैं। भारत ने 2004 में स्कॉटलैंड के खिलाफ ढाका में खेले गए मुकाबले में 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 425 रन बनाए। 2022 में टीम ने युगांडा के खिलाफ 5 विकेट खोकर 405 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 2026 में भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए हैं।
सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 55 गेंद खेलीं। सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 15 चौके और 15 छक्के से 175 रन बनाए, जबकि म्हात्रे ने 51 गेंद की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन, कनिष्क चौहान ने नाबाद 37 रन, वेदांत त्रिवेदी ने 32 रन और विहान मल्होत्रा ने 30 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने तीन जबकि सेबेस्टियन मोर्गन और एलेक्स ग्रीन ने दो दो विकेट लिए।
वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रन में 15 चौके और 15 छक्के लगाये। उनके क्रीज पर रहते भारत 500 रन की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था, लेकिन इंग्लैंड ने अंतिम 10 ओवरों में अच्छी वापसी की। इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने तीन विकेट लिये। सेबेस्तियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को दो-दो विकेट मिले। मैनी लुम्सडेन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





