U19 विश्व कप में भारत का दबदबा, छठी बार खिताब किया अपने नाम; फाइनल में इंग्लैंड को धोया

Feb 06, 2026 09:37 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठा खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम रिकॉर्ड 6 बार आईसीसी मेन्स अंडर-19 विश्व कप (2000, 2008, 2012, 2018, 2022, 2026) चैंपियन बन चुकी हैं।

U19 विश्व कप में भारत का दबदबा, छठी बार खिताब किया अपने नाम; फाइनल में इंग्लैंड को धोया

भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप में अपना दबदबा बरकरार रखा है। इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारतीय टीम ने तीनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और छठी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भारत ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठा खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी (6) जीतने वाली एकमात्र टीम है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार खिताब अपने नाम किया है।

छठी बार ट्रॉफी पर कब्जा

युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के 175 रन की बदौलत भारत ने शुक्रवार को फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता। भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में ट्रॉफी जीती थी। यह टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के दबदबे को दिखाता है। चौदह वर्षीय सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंद में शानदार 175 रन बनाए।

उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया और यह मुकाम 71 गेंदों में हासिल किया। इससे भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 411 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और कालेब फाल्कनर के 115 रन की शतकीय पारी के बावजूद आखिरकार 311 रन पर ऑल आउट हो गया।

इंग्लैंड की दमदार शुरुआत

412 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने पांचवें ही ओवर में जोसेफ मूर्स (17) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये बेन मेयस ने बीजे डॉवकिंस ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। 13वें ओवर में खिलन पटेल ने बीजे डॉवकिंस को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। बीजे डॉवकिंस ने 28 गेंदों में सात चौके और दो छक्के लगाते हुए 45 रन बनाये। कप्तान थॉमस रियू (31) को कनिष्क चौहान ने आउट किया।

कैलेब फाल्कनर ने इंग्लैंड के लिए जड़ा शतक

इसके बाद 21वें ओवर में भारत ने इंग्लैंड के तीन विकेट झटककर अपनी जीत पक्की कर ली। रलफी एलबर्ट (शून्य) रनआउट, फरहान अहमद (एक) और सेबेस्तियन मॉर्गन (शून्य) को दीपेश देवेंद्रन ने आउट किया। कैलेब फाल्कनर (115 ), जेम्स मिंटो (28 ) रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में 311 रन ही बना सकी और 100 रनों से मुकाबला हार गई। भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन ने दो विकेट लिये। अम्ब्रिश को दो विकेट मिले,कनिष्क चौहान ने दो विकेट लिए,खिलन पटेल और आयुष म्हात्रे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

वैभव-आयुष ने खेली दमदार पारियां

इससे पहले आज वैभव सूर्यवंशी (175) के विस्फोटक शतक, कप्तान मयंक अग्रवाल (53) और अभिज्ञान कुंडु (40 ) की पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रन में 15 चौके और 15 छक्के लगाये। उनके क्रीज पर रहते भारत 500 रन की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था, लेकिन इंग्लैंड ने अंतिम 10 ओवरों में अच्छी वापसी की।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने चौथे ही ओवर में एरन जॉर्ज (नौ) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान आयुष म्हात्रे ने वैभव के साथ पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी हुई। 19वें ओवर में एलेक्स ग्रीन ने आयुष म्हात्रे को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा, लेकिन उससे एक गेंद पहले छक्का लगाकर वह अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे। आयुष म्हात्र ने 51 गेंदों का सामना किया और सात चौके और दो छक्के लगाये।

वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंदों में पूरा किया शतक

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये वेदांत त्रिवेदी एक छोर थामे खड़े रहे। वहीं दूसरे छोर से वैभव सूर्यवंशी छक्के और चौकों की बरसात करते हुए तेजी के साथ अपना और टीम का स्कोर बढ़ाते रहे। इसी दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 20वें ओवर की अखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक बनाया। 26वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी तीसरे विकेट के रूप में आउट हुये। उन्हें मैनी लुम्सडेन की गेंद पर विकेट के पीछे थॉमस रियू ने कैच आउट किया। वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्के लगाते हुए 175 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। इस दौरान वह अंडर-19 की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये।

इसके अलावा उन्होंने यूथ वनडे में सर्वाधिक 1412 रन बनाने का भी रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने विजय जोल 1404 रन के रिकार्ड को तोड़ा। वैभव के आउट होने के बाद भारत के रनों की रफ्तार थम गई और विकटों का पतन शुरु हो गया। विहान मल्होत्रा (36), अम्ब्रिश (18) और खिलन पटेल (तीन) रन बनाकर आउट हुये। अभिज्ञान कुंडु ने 31 गेंदों में छह चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 40 रनों की पारी खेली। 49वें ओवर में खिलन पटेल (पांच) रनआउट हुये।

कनिष्क चौहान ने पारी के आखिरी ओवर में 18 रन ठोक कर भारत के स्कोर को 400 के पार पहुंचा दिया। कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 37 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने तीन विकेट लिये। सेबेस्तियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को दो-दो विकेट मिले। मैनी लुम्सडेन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।