रोहित-कोहली और अश्विन के बिना इंग्लैंड टूर पर भारत...पूर्व कोच ने कर दी भविष्यवाणी

भाषा नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राठौर का मानना है कि युवा भारतीय टीम के लिये इंग्लैंड दौरा कठिन होगा जिसके 3 दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

बैटर विराट कोहली, रोहित शर्मा

पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर का मानना है कि युवा भारतीय टीम के लिये इंग्लैंड दौरा कठिन होगा जिसके 3 दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। शुभमन गिल का टेस्ट कप्तान बनना तय लग रहा है जबकि शीर्ष और मध्यक्रम नया होगा। 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की सीरीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के नये चक्र का आगाज होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की छह विकेट से जीत के बाद राठौर ने कहा, ‘‘यह दौरा कठिन होगा क्योंकि सीनियर खिलाड़ी रिटायर हो चुके हैं। युवा टीम जा रही है और नया कप्तान होगा। इन सभी चीजों से थोड़ा दबाव बनेगा। लेकिन युवाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का भी मौका मिलेगा।’’

राठौड़ ने कहा, ‘‘ये तीनों दिग्गज क्रिकेटर थे जो रिटायर हो चुके हैं। मैं चाहता था कि वे खेलते रहें लेकिन ये निजी फैसला है। मैं उन तीनों के करीब हूं। उन्होंने यह फैसला लिया है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए।’’

रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच राठौर ने 14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की जिसने कल की जीत में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले कुछ समय से उसके साथ काम कर रहे हैं। शायद तीन चार महीने से। दबाव के हालात में उसे इस तरह खेलते देखना शानदार है। उसने इतनी परिपक्वता दिखाई है और इस तरह के अनुभव से वह और निखरेगा।’’

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रोहित-कोहली और अश्विन के बिना ENG टूर पर भारत...पूर्व कोच ने कर दी भविष्यवाणी