Hong Kong Sixes में धमाल मचाएगी टीम इंडिया, हो गया ऐलान; क्या रोहित-कोहली लेंगे हिस्सा?

Oct 07, 2024 08:09 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

  • हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस की 7 साल बाद वापसी होने जा रही है और इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया हिस्सा लेगी इसका ऐलान भी हो गया है। क्रिकेट हांगकांग ने सोमवार 7 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है।

Hong Kong Sixes में धमाल मचाएगी टीम इंडिया, हो गया ऐलान; क्या रोहित-कोहली लेंगे हिस्सा?

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस की 7 साल बाद वापसी होने जा रही है और इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया हिस्सा लेगी इसका ऐलान भी हो गया है। क्रिकेट हांगकांग ने सोमवार, 7 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है। 2017 में आखिरी बार यह टूर्नामेंट खेला गया था जब साउथ अफ्रीका जीता था। भारत ने एकमात्र बार यह टूर्नामेंट 2005 में जीता है। इस टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी जैसे स्टार खिलाड़ी भी खेल चुके हैं। बता दें, यह टूर्नामेंट 1 से 3 नवंबर के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम का ऐलान होना अभी बाकी है।

क्रिकेट हॉन्ग कॉन्ग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “टीम की घोषणा। टीम इंडिया HK6 में धमाल मचाने के लिए कमर कस रही है। धमाकेदार पावर हिटिंग और छक्कों की बौछार के लिए तैयार हो जाइए, जो दर्शकों को रोमांचित कर देगी। ज्यादा टीमों, ज्यादा छक्कों, ज्यादा उत्साह और ज्यादा रोमांच की उम्मीद करें। HK6 1 से 3 नवंबर 2024 तक वापस आ रहा है! इसे मिस न करें।”

यह टूर्नामेंट 1 से 3 नवंबर तक टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड पर खेला जाएगा, जिसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी। हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट सिक्सेस 2024 इस टूर्नामेंट का 20वां संस्करण होगा और सात साल के अंतराल के बाद इसकी वापसी हो रही है।

मैच तीन दिन सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए टिकट भी जारी कर दिए गए हैं, जिनकी कीमत पहले दिन 150 डॉलर, दूसरे दिन 250 डॉलर और तीसरे दिन 350 डॉलर है। तीनों दिनों के लिए प्रत्येक टिकट की कीमत 580 डॉलर है।

क्या है हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस?

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस एक इंटरनेशनल टूर्नामेंट है जिसे आईसीसी की मान्यता प्राप्त है। इस टूर्नामेंट में 8 से 12 टीमें हिस्सा लेती है। विकेट कीपर को छोड़कर हर गेंदबाज को एक ओवर करना होता है। जिस वजह से हरफनमौलाओं के लिए यह टूर्नामेंट ज्यादा सही माना जाता है। इंग्लैंड ने सबसे अधिक 5 बार इस टूर्नामेंट को जीता है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।