Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India to boycott resolution if ACC meeting held in Dhaka gets no response to call for venue change
एशिया कप पर छाए संकट के बादल, अगर ऐसा हुआ तो बीसीसीआई करेगा मीटिंग का बहिष्कार!

एशिया कप पर छाए संकट के बादल, अगर ऐसा हुआ तो बीसीसीआई करेगा मीटिंग का बहिष्कार!

संक्षेप:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) समेत ACC के कई अन्य सदस्य बोर्डों ने राजनीतिक और कूटनीतिक चिंताओं के चलते ढाका में 24 जुलाई को होने वाली बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

Jul 19, 2025 11:34 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एशिया कप के आयोजन को लेकर 24 जुलाई को बांग्लादेश के ढाका में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक होनी है, हालांकि अब इस मीटिंग पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) समेत ACC के कई अन्य सदस्य बोर्डों ने राजनीतिक और कूटनीतिक चिंताओं के चलते बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने एसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी दोनों को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है कि अगर यह बैठक ढाका में होती है, तो वह इसमें भाग नहीं लेगा। यह फैसला भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के चलते लिया गया है। बढ़ते विरोध के बावजूद, एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी बैठक ढाका में आयोजित करने पर अड़े हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत के अलावा, श्रीलंका, ओमान और अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड भी कथित तौर पर इस बहिष्कार में शामिल हो गए हैं और उन्होंने आयोजन स्थल को लेकर इसी तरह की आपत्ति जताई है।

ANI के सूत्र ने कहा, "एशिया कप तभी हो सकता है जब बैठक का स्थान ढाका से बदला जाए। एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी बैठक के लिए भारत पर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने उनसे स्थान बदलने का अनुरोध किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अगर मोहसिन नकवी ढाका में बैठक करते हैं, तो बीसीसीआई किसी भी प्रस्ताव का बहिष्कार करेगा।"

बता दें, एसीसी के संविधान के अनुसार, ढाका में होने वाली बैठक में प्रमुख सदस्य बोर्डों की भागीदारी के बिना लिए गए किसी भी निर्णय को अमान्य माना जा सकता है। इससे संभावित गतिरोध की चिंताएं बढ़ गई हैं, खासकर एशिया कप के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के कारण, जो संभवतः सितंबर में आयोजित किया जाएगा।

सूत्रों ने आगे बताया कि नकवी द्वारा बैठक ढाका में ही रखने की जिद को एशिया कप के मामलों में भारत पर अनुचित दबाव बनाने की कोशिश माना जा रहा है। निर्धारित बैठक में अब केवल पांच दिन बचे हैं, और एसीसी ने आयोजन स्थल में किसी भी बदलाव के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है, जिससे एशिया कप के भविष्य पर अनिश्चित बनी हुई है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |