Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India suffered Loss in an ODI Despite Having Two Centurions after 10 years then this player shared pain with Virat Kohli
भारत को 10 साल बाद वनडे में मिला 'डबल झटका', तब कोहली के साथ इस खिलाड़ी ने साझा किया 'दर्द'

भारत को 10 साल बाद वनडे में मिला 'डबल झटका', तब कोहली के साथ इस खिलाड़ी ने साझा किया 'दर्द'

संक्षेप:

भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने रायपुर में सेंचुरी लगाई थी। वनडे में करीब 10 साल बाद एक हैरतअंगेज नजारा दिखा है।

Dec 04, 2025 08:51 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

विराट कोहली और ऋतराज गायकवाड़ का रायपुर वनडे में शतक बेकार चल गया। भारत ने 359 का टारगेट देने के बाद चार विकेट से हार का सामना किया। यह वनडे में भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी टीम की संयुक्त रूप से सबसे बड़ी जीत है। स्टार क्रिकेटर कोहली ने 93 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली। यह उनका वनडे में 53वां और लगातार दूसरा शतक था। गायकवाड़ ने 83 गेंदों में 105 रन रन बनाए, जिसमें 12 चौके, दो छक्के शामिल हैं। यह उनकी पहली वनडे सेंचुरी थी। गायकवाड़ और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 195 रन की सझेदारी की जिससे भारत ने 358/5 का विशाल स्कोर बनाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

10 साल बाद वनडे में मिला 'डबल झटका'

भारत को करीब 10 साल बाद वनडे में हैरतअंगेज 'डबल झटका' मिला है। दरअसल, भारतीय टीम ने इससे पहले जनवरी 2016 में दो खिलाड़ियों के शतक लगाने के बावजूद मैच में हार का मुंह देखा था। उस वक्त भारत को कैनबरा में 349 का टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के हाथों 25 रनों से शिकस्त मिली थी। तब कोहली के साथ शिखर धवन ने हार का 'दर्द' साझा किया था। कोहली ने कैनबरा में 92 गेंदों में 106 रन जोड़े थे। उनके बल्ले से 11 चौके और एक छक्के निकला। पूर्व ओपनर धवन ने 113 गेंदों में 14 चौकों और दो छक्कों की बदौलत 126 रन जुटाए। धवन और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 212 रनों की पार्टनरशिप की। भारतीय टीम 49.2 ओवर में 323 पर ढेर हो गई थी।

ये भी पढ़ें:एक पोजीशन पर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 5 प्लेयर, कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

दो सेंचुरियन के बावजूद भारत द्वारा गंवाए गए वनडे मैच

साउथ अफ्रीका के खिलाफ (कोहली/रुतुराज 2025, रायपुर)*

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (धवन/कोहली 2016, कैनबरा)

श्रीलंका के खिलाफ (गंभीर/द्रविड़ 2005, अहमदाबाद)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (लक्ष्मण/युवराज 2004, सिडनी)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ (सचिन/गांगुली 2001, जोहान्सबर्ग)

श्रीलंका के खिलाफ (अजहर/ए जडेजा 1997, कोलंबो)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ (आर शास्त्री/एस मांजरेकर 1991, दिल्ली)

कोहली-गायकवाड़ ने चारों तरफ शॉट खेले

रायपुर वनडे में भारत को टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। टीम की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा (14) ने नांद्रे बर्गर के पांचवें ओवर में लगातार तीन चौके मारे लेकिन इसी ओवर में विकेटकीपर डिकॉक को कैच दे बैठे। यशस्वी जायसवाल (22) ने अच्छी शुरुआत की लेकिन मार्को यानसेन (63 रन पर दो विकेट) की उछाल लेती गेंद पर स्क्वायर लेग पर कोर्बिन बॉश के हाथों लपके गए। पावर प्ले के भीतर भारत का स्कोर दो विकेट पर 62 रन हो गया। फॉर्म में चल रहे कोहली और गायकवाड़ ने इसके बाद मोर्चा संभाला। रांची में असहज नजर आने वाले गायकवाड़ ने यहां कोहली के साथ शानदार साझेदारी की और दोनों ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले।

ये भी पढ़ें:2462 दिनों बाद कोहली ने झेला 'बड़ा गम', वनडे करियर में सिर्फ 8 बार हुआ ऐसा

दोनों ने स्ट्राइक रोटेट करने को तरजीह दी

कोहली ने फरवरी 2018 में डरबन में अजिंक्य रहाणे के साथ 189 रन की साझेदरी की थी लेकिन कुछ मायनों में गायकवाड़ के साथ इस साझेदारी का उन्होंने अधिक लुत्फ उठाया होगा क्योंकि महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने उनकी ही शैली में बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने स्ट्राइक रोटेट करने को तरजीह दी और कुछ मौकों पर आसानी से एक रन को दो रन में बदला। गायकवाड़ ने आत्मविश्वास हासिल करने के बाद कई आकर्षक शॉट खेले। उन्होंने मारक्रम की गेंद पर एक रन के साथ अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने भी लुंगी एनगिडी की गेंद पर एक रन के साथ 47 गेंद में अर्धशतक जड़ा। अर्धशतक पूरा करने के बाद गायकवाड़ ने केशव महाराज पर दो चौके जड़े और फिर 28वें ओवर में भी इस स्पिनर पर दो चौके और एक छक्का मारा। उन्होंने 34वें ओवर में कोर्बिन बॉश पर लगातार दो चौकों के साथ 77 गेंद में अपने करियर का पहला शतक पूरा किया। कोहली ने 37वें ओवर में सिंगल लेकर सेंचुरी कंप्लीट की।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |