जसप्रीत बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट ठीक, लेकिन अगारकर ने… BCCI ऑफिशियल के बयान से मचा बवाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और उनकी जगह हर्षित राणा को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। बुमराह की फिटनेस को लेकर काफी तरह की बातें चल रही हैं।

जसप्रीत बुमराह (फाइल फोटो)

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था, लेकिन फाइनल स्क्वॉड ऐलान करने की आखिरी तारीख 11 फरवरी थी, और 11 फरवरी देर रात को पता चला कि जसप्रीत बुमराह चोट के चलते चैम्पियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह हर्षित राणा को 15 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है, वहीं यशस्वी जायसवाल की जगह वरुण चक्रवर्ती को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे नॉन ट्रैवलिंग सब्स्टीट्यूट हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर दुबई भेजा जा सकता है। बुमराह को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने कुछ ऐसा बयान दिया है, जिससे बवाल सा मच गया है।

इसे भी पढ़ेंः टेस्ट टीम से बाहर होने के करीब दो साल बाद निकला रहाणे का दर्द, WTC फाइनल में…

पीटीआई पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा, ‘बुमराह को पांच सप्ताह के लिए ऑफ लोड के लिए कहा गया था, जिसके बाद स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग ट्रेनर रजनीकांत और फीजियो तुलसी के साथ उनका रिहैब शुरू हुआ। एनसीए हेड नितिन पटेल ने जो रिपोर्ट भेजी थी, वह ठीक नजर आ रही थीं। लेकिन यह साफ नहीं था कि वह चैम्पियंस ट्रॉफी तक गेंदबाजी शुरू कर पाएंगे या नहीं। जिसके बाद आखिरी कॉल चीफ सिलेक्टर अजीत अगारकर पर छोड़ दिया गया।’

इसे भी पढ़ेंः ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने श्रीलंका में मचाई सनसनी, लेकिन अब नहीं कर पाएगा गेंदबाजी!

बीसीसीआई ऑफिशियल ने कहा, ‘इसके बाद पूरी तरह से फिट नहीं हुए खिलाड़ी को स्क्वॉड में लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था। अगर मेडिकल टीम किसी खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर पूरी तरह से ग्रीन लाइट नहीं दे सकती, तो सिलेक्शन कमिटी ऐसे में किसी खिलाड़ी को लेकर कैसे रिस्क ले सकती है। बुमराह अगर मैच के बीच में फिर से चोटिल हो जाते, तो यह काफी शर्मनाक हो जाता। 2022 में बुमराह को लेकर एक बार ऐसी गलती हो चुकी है।’ 2024 टी20 वर्ल्ड कप भारत ने जीता था और इसमें बुमराह का रोल बहुत अहम था।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट ठीक, लेकिन अगारकर ने… BCCI ऑफिशियल के बयान से मचा बवाल