श्रेयस अय्यर बने कप्तान और तिलक वर्मा का हुआ प्रमोशन, वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री; सूर्या का पत्ता कटा
India Squad Announcement Live Updates: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड, इंग्लैंड सीरीज और एशियन गेम्स के लिए स्क्वॉड घोषित कर दिया है। वैभव सूर्यवंशी की किस्मत चमकी है।
India Squad Announcement Live Updates: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को टीम इंडिया के स्क्वॉड ऐलान किया। अजीत अगरकर की अगुवाई चयन समिति ने आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए टीमों का चयन किया। चयन समिति कई चौंकाने वाले फैसले लिए। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम के कप्तान नियुक्त किया गया है। तिलक वर्मा का प्रमोशन हुआ है। उन्हें अय्यर का डिप्टी बनाया गया है। खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्या को स्क्वॉड से भी बाहर कर दिया गया है। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। अय्यर ने दिसंबर 2023 में आखिरी T20I मैच खेला था। वहीं, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंसी को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में चुना गया है। उन्होंने आईपीएल 2026 में जमकर गदर काटा था। सूर्यवंशी एशियन गेम्स स्कॉड में भी हैं। भारत को आयरलैंड में 26 जून से दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया एक जुलाई से इंग्लैंड में पांच टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। सितंबर में जापना में एशियन गेम्स शुरू होंगे। बीसीसीआई ने श्रीलंका में दो मल्टी-डे मैचों के लिए इंडिया ए स्क्वॉड भी घोषणा की है।
आयरलैंड दौरे 2026 के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
इंग्लैंड दौरे 2026 के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी
एशियन गेम्स 2026 के लिए इंडिया स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।
श्रीलंका मल्टी-डे मैचों के लिए इंडिया ए स्क्वॉड: ध्रुव जुरेल, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, साई सुदर्शन, सारांश जैन, एन जगदीसन, पीयूष पांडे, गुरनूर बरार, अमन मोखाड़े, देवदत्त पडिक्कल, आकिब नबी, शेख रशीद, ऋतुराज गायकवाड़, यश ठाकुर और जीशान अंसारी।
India Squad Live Updates: यशस्वी ने कोहली को किया रिप्लेस
विराट कोहली अनफिट होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। यशस्वी जायसवाल को आगामी सीरीज के लिए कोहली की जगह भारतीय वनडे स्क्वॉज में शामिल किया गया है। यह सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होगी।
India Squad Live Updates: अय्यर-सूर्यवंशी पर क्या बोले अगरकर
अय्यर को कप्तान नियुक्त जाने के बाद चीफ सिलेक्टर अगरकर ने कहा कि श्रेयस ने बल्ले से जिस तरह का प्रदर्शन किया और लीडरशिप से छाप छोड़ी, वे इसके बिल्कुल हकदार हैं। अगरकर ने सूर्यवंशी को चुने जाने पर कहा, ''वैभव के प्रदर्शन ने हमें उन्हें चुनने पर लगभग मजबूर कर दिया। उन्होंने खुद को चुना है।''
India Squad Live Updates: एशियन गेम्स के लिए इंडिया स्क्वॉड
India Squad Live Updates: सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया में एंट्री
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में एंट्री मिल गई है। 15 साल के सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड में T20I सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
India Squad Live Updates: श्रेयस अय्यर बने कप्तान
सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम कप्तान का नियुक्त किया गया है। भातर ने सूर्या के नेतृतव में टी20 वर्ल्ड कप जीता था।
India Squad Live Updates: सिलेक्टर्स की मीटिंग खत्म
अजीत अगरकर की अगुवाई चयन समिति की मीटिंग खत्म हो गई है। बीसीसीआई कुछ ही देर में स्क्वॉड का ऐलान करेगा।
India Squad Live Updates: वैभव सूर्यवंशी कैसे होंगे एडजस्ट?
एक्स्ट्रा ओपनर या रिजर्व विकेटकीपर की जगह वैभव सूर्यवंशी के सिलेक्शन होने की संभावना है । टीम के पास पहले से ही शीर्षक्रम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या सिलेक्टर ईशान किशन को फिर से टीम में रखेंगे या वैभव के शानदार आईपीएल प्रदर्शन के बाद पावरप्ले में धमाल मचाने पर दांव लगाएंगे।
India Squad Live Updates:सिलेक्टर्स की मीटिंग हुई शुरू
सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग शुरू हो गई है। बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया, सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन अजीत अगरकर और कमिटी के अन्य सदस्य भी हेडक्वार्टर में मौजूद हैं। सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग शुरू हो गई है। बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया, सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन अजीत अगरकर और कमिटी के अन्य सदस्य भी हेडक्वार्टर में मौजूद हैं। सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग के बाद इंडिया स्क्वॉड की घोषण होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1 बजे शुरू होने की उम्मीद है, जिसमें अगरकर और सैकिया मीडिया से बातचीत करेंगे।
India Squad Live Updates: कप्तानी की रेस में ईशान और तिलक भी
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर ही नहीं बल्कि ईशान किशन और तिलक वर्मा भी शामिल हैं। हालांकि, पसंदीदा उम्मीदवार पर कुछ ही समय में लग जाएगी। चयनकर्ताओं की नजर 2028 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक के अलावा ओलंपिक के कुछ महीनों बाद होने वाला अगला टी20 वर्ल्ड कप पर भी है। अगर युवा दावेदारों में से किसी एक - तिलक (23) या ईशान (27) - को कप्तानी सौंप दी जाती है तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी। वैसे, अय्यर (31) रेस में मजबूती से बने हुए हैं, खासकरपंजाब किंग्स में नई जान फूंकने के बाद।
India Squad Live Updates: सूर्यवंशी को नजरअंदाज करना मुश्किल
अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति द्वारा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा। उनकी सिर्फ हाइप के आधार पर सिलेक्शन की चर्चा नहीं हो रहा है। सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में सर्वाधिक 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की। उन्होंने 72 छक्के लगाए, जो एक सीजन में सबसे ज्यादा हैं। उनका 237.30 का स्ट्राइक रेट रहा। हालांकि, सिलेक्टर्स के सामने यह सवाल जरूर होगा कि क्या जबर्दस्त प्रदर्शन के बाद अभी सूर्यवंशी को सिलेक्ट करना ठीक है या कुछ और समय देना अच्छा रहेगा।
India Squad Live Updates: श्रेयस की वापसी क्यों?
श्रेयस अय्यर ने दिसंबर 2023 के बाद से कोई T20I मैच नहीं खेला है। हालांकि, अब ना सिर्फ अय्यर की सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी होने की संभावना है बल्कि कप्तानी मिलना भी तय माना जा रहा। उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपनी लीडरशिप स्किल से काफी प्रभावित किया है। वह मिडिल ऑर्डर में स्थिरता लाते है और हाल ही में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया। भारत की टी20 टीम में काफी हाई टेम्पो ओपनर और फिनिशर हैं लेकिन मिडिल ऑर्डर में ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो पारी को रोके बिना प्रेशर झेल सके। अय्यर सिलेक्टर्स को एक ऐसा कैप्टनशिप ऑप्शन देते हैं जो एक्सपीरियंस्ड, टैक्टिकल रूप से स्मार्ट हैं।