भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़े 18 छक्के, लगातार दूसरे मुकाबले में छक्कों की बरसात
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 छक्के जड़ दिए। यह टी20 विश्व कप के किसी भी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया विश्व रिकॉर्ड है।

भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पांच विकेट पर रिकॉर्ड 255 रन बनाये। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर ने धड़ाधड़ रन बनाए। शुरुआती ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया। खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा ने भी फाइनल में दमदार पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 18 गेंद में अर्धशतक जड़ा। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत भारत 250 से अधिक का स्कोर बनाने में सफल रहा। हालांकि इस दौरान भारतीय टीम एक टी20 विश्व कप पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टीम बनने से चूक गई।
टी20 विश्व कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड नीदरलैंड के नाम है। नीदरलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में 2014 में 19 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच है, जहां विंडीज ने मुंबई में 2026 में 19 छक्के ठोके थे। भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में जारी विश्व कप में भारतीय बल्लेबाजों ने 19 छक्के मारे थे। वहीं इसके बाद टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 छक्के लगाए हैं। भारत ने इसी टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के खिलाफ 17 छक्के ठोके थे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2010 में 16 छक्के मारे थे।
आखिरी मैच में फॉर्म में लौटे अभिषेक शर्मा और लगातार भारत के 'मैन विनर' साबित हो रहे संजू सैमसन के अर्धशतकों की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में रविवार को पांच विकेट पर रिकॉर्ड 255 रन बनाये । ईशान किशन ने 25 गेंद में 54 और शिवम दुबे ने आठ गेंद में नाबाद 26 रन बनाये ।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



