भारत को WTC के बारे में भूल जाना चाहिए; IND vs SL सीरीज से पहले अश्विन का बड़ा बयान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आर अश्विन का कहना है कि भारत को WTC को भुलाकर IND vs SL टेस्ट सीरीज पर फोकस करने की जरूरत है। हालांकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के नजरिए से भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है।

R Ashwin
आर अश्विन

इंडिया वर्सेस श्रीलंका दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज शनिवार, 15 अगस्त से होने जा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को ध्यान में रखते हुए भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज काफी अहम है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया अगर श्रीलंका के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच हारती है तो उनकी WTC फाइनल की उम्मीदों को तगड़ा झटका लग सकता है। हालांकि इन सबके बावजूद पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन का कहना है कि टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर WTC के बारे में भूल जाना चाहिए। बता दें, भारत पिछली बार भी WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया था। उस समय साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

भारत ने 2021 और 2023 में पहले दो WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, हालांकि दोनों बार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। 2025 में भारत फाइनल का टिकट हासिल नहीं कर पाया था। वहीं अब 2025-27 का कैंपेन अच्छा नहीं रहा है, साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में 2-0 से क्लीन स्वीप के बाद क्वालीफाई करने की उम्मीद काफी कम हो गई है। श्रीलंका के बाद, भारत दो टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट की घरेलू सीरीज होस्ट करेगा। एक हार भारत की उम्मीदें और कम कर सकती है।

ऐसे में अश्विन का कहना है कि भारत को WTC भुलाकर प्रजेंट में रहना चाहिए। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात पर कहा, "मुझे यकीन है कि ड्रेसिंग रूम WTC के बारे में बात करेगा। लेकिन अगर मैं वहां होता, तो मेरी सोच होती—WTC को भूल जाओ, वह बहुत दूर है। अब, तुम कहां हो? तुम भारत में एक टेस्ट सीरीज हार गए। एक टेस्ट टीम के तौर पर हमारा समय अच्छा नहीं रहा। इस सीरीज को एक माइलस्टोन सीरीज समझो और अच्छा परफॉर्म करो। एक बार में एक दिन, एक बार में एक सेशन, एक बार में एक घंटा, एक बार में एक ओवर, एक बार में एक बॉल।

क्योंकि जिंदगी में यही जरूरी है। हम बीते हुए कल के बारे में बात कर सकते हैं, बीते हुए कल से सीख सकते हैं, भविष्य के बारे में सपने देख सकते हैं। लेकिन आज में रहना बहुत मुश्किल है। क्योंकि आज का आज किसी और का अतीत है। इसलिए अगर आप आज में रहते हैं, तो आज में आपके अच्छा करने के चांस ज्यादा होते हैं। हर किसी को आज में रहना चाहिए—उस सेकंड में, उस मिनट में, जमीन पर—अच्छा इतिहास बनाने के लिए। तभी आप इतिहास का हिस्सा बनते हैं। अगर आप आज में नहीं रह सकते, तो आप भविष्य के बारे में सपने भी नहीं देख सकते, और आप इतिहास भी नहीं बना सकते।”

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत को WTC के बारे में भूल जाना चाहिए; क्यों अश्विन ने कही ये बात?