भारत ने चकनाचूर किया इंग्लैंड का घमंड, 11 साल बाद अंग्रेजों को एजबेस्टन में देखना पड़ा हार का मुंह
भारत ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड का घमंड तोड़ दिया है। 11 साल बाद एजबेस्टन के मैदान पर अंग्रेजों को हार का मुंह देखना पड़ा है। 14 जुलाई 2026, मंगलवार से पहले इंग्लैंड की टीम इस मैदान पर वनडे मैच साल 2014 में एलिस्टर कुक की कप्तानी में हारी थी।

भारत ने एजबेस्टन, बर्मिंघम में इंग्लैंड को हराकर उनके घमंड को चकनाचूर कर दिया है। T20 सीरीज में 4-0 से मिली असहनीय हार के बाद भारतीय टीम 14 जुलाई 2026 को इस ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड से वनडे मैच खेलने उतरी। तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 6 विकेट से करारी हार दी। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 258 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। 259 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम ने इस रन चेज को 45.02 ओवर में ही चार विकेट होकर 262 रन बनाते हुए हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इंग्लैंड का घमंड तोड़ दिया है, क्योंकि इंग्लैंड 11 साल बाद एजबेस्टन के मैदान पर हारा है। आज के मैच से पहले जब आखिरी बार इस मैदान पर इंग्लैंड की टीम कोई वनडे मैच हारी थी तब साल था 2014। उस समय भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और इंग्लैंड के कप्तान सर एलिस्टर कुक थे।
आखिरी बार अंग्रेंजो ने 2014 में झेली थी हार
2 सितंबर 2014 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 206 रन बनाए थे और पूरी टीम ऑल आउट हो गई थी। 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा गर्दा उड़ाया कि यह रन चेज 30.3 ओवर में ही पूरा कर लिया। भारत की ओर से जहां अजिंक्य रहाणे ने 100 गेंद में 106 रनों की धमाकेदार पारी, 10 चौके और चार छक्कों की मदद से 106 की स्ट्राइक रेट से खेली थी, वहीं शिखर धवन ने 81 गेंद में 97 रन 11 चौके और चार छक्कों की मदद से बनाए थे। विराट कोहली ने इस मैच में तीन गेंदों का सामना किया था और एक रन बनाकर नाबाद रहे थे। मोहम्मद शमी ने 3, भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा ने 2-2 और सुरेश रैना- अश्विन ने 1-1 विकेट हासिल किए थे। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ था।
2014 के बाद इस वेन्यू पर 8 वनडे खेले, अजेय रहे; आज ढहा किला
2014 में मिली उस करारी हार के बाद इंग्लैंड इस मैदान पर 14 जुलाई 2026 से पहले तक एक भी मुकाबला नहीं हरा। उस मुकाबले के बाद से इंग्लैंड ने इस वेन्यू पर अलग-अलग टीमों के साथ आठ वनडे मैच खेले लेकिन एक में भी हार का सामना नहीं करना पड़ा। एक तरह से इंग्लैंड ने इस मैदान को अपना गढ़ मान लिया था। हालांकि, आज अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के साथ-साथ कप्तान गिल की बेहतरीन बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी के कारण भारत ने इस किले को फतह कर लिया है। अंग्रेजों के अहंकार को मिट्टी में मिला दिया है।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



