भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ODI में 9 बार ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। टीम इंडिया 9 बार चार सौ से अधिक रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। यह वनडे क्रिकेट की बात हो रही है।

बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहटी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया। इस मैच में 800 से अधिक रन बने। गेंदबाजों की मानों शामत आ गई। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया तो वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बना दिए। भारतीय टीम ने जवाब में ऐसी बल्लेबाजी की कि यह टारगेट ही छोटा पड़ गया। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के शतक और शुभमन गिल के दोहरे शतक की मदद से इस टारगेट को 43.3 ओवर में ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस खास रन चेज के साथ टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए जिसमें एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल है।
भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने इस मैच में 400 से अधिक रनों का आंकड़ा पार किया। इस स्कोर के साथ टीम इंडिया पूरी दुनिया में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 400 से अधिक का स्कोर खड़ी करने वाली टीम बन गई है। भारतीय टीम ने यह कारनामा 9 बार किया है। इतनी बार भारत से पहले दुनिया की किसी भी टीम ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 400 से अधिक रनों का स्कोर नहीं बनाया था। टीम इंडिया ऐसा करके इतिहास रचने और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बन गई है। भारत के बाद पूरी दुनिया में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 400 से अधिक का स्कोर खड़ी करने वाली टीम साउथ अफ्रीका है। प्रोटियाज ने 8 बार ऐसा किया है। भारत ने बुधवार को इनको पछाड़ा है। इंग्लैंड ने यह कारनामा 7 बार किया है, जबकि दुनिया की सबसे मजबूत टीम मानी जानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 3 बार यह कारनामा किया है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमों ने दो- दो बार 400 से अधिक रन वनडे क्रिकेट में बनाए हैं। वहीं, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ने एक-एक बार यह कमाल किया है।
वनडे में सबसे ज्यादा बार 400+ का स्कोर करने वाली टीमें
9 भारत
8 दक्षिण अफ्रीका
7 इंग्लैंड
3 ऑस्ट्रेलिया
2 न्यूज़ीलैंड/श्रीलंका
1 वेस्ट इंडीज़/ज़िम्बाब्वे
इस मुकाबले में भारत ने 406 रनों के लक्ष्य को चेज करके एक और रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। भारत 400 से अधिक रन चेज करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है। भारत ने दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी चेज किया है। सबसे बड़ा रन चेज साउथ अफ्रीका ने जो बर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ 435 रनों का किया था, जिसके बाद भारत द्वारा वेस्टइंडीज के खिलाफ आज के मैच में 406 रनों का रन चेज सबसे बड़ा है।



