वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका, देखिए कैसी है दूसरे टी-20 मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI

लाइव हिन्दुस्तान
share

India playing xi for 2nd t20i match vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या है? वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका नहीं मिला है। वेस्टइंडीज की टीम में क्या बदलाव हैं? विस्तार से पढ़िए।

vaibhav sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी-20 मैच में नहीं मिला मौका

India playing xi for 2nd t20i match vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, शुक्रवार को रांची में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। भारत की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले मैच में जो टीम खेली थी, वही टीम यहां भी खेलना जारी रखेगी। टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस बात को कन्फर्म किया है।

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका, ऐसी है टीम

इसका सीधा मतलब यह भी है कि 15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी आज के मुकाबले में भी नहीं खेलेंगे। टीम ने संजू सैमसन पर भरोसा जताया है और उन्हीं के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन होंगे। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए ईशान किशन मौजूद हैं। नंबर चार पर खुद कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करते हैं। नंबर पांच पर उप-कप्तान तिलक वर्मा हैं। नंबर 6 पर शिवम दुबे का नाम है। 7 पर नमन धीर हैं। पिछले मैच में उन्होंने गेंदबाजी से अपनी उपयोगिता साबित की थी। अब उन्हें बल्लेबाजी से करतब दिखाने की जरूरत है। 8वें नंबर पर अक्षर पटेल का नाम है। कुलदीप यादव विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में इस टीम का हिस्सा हैं। तेज गेंदबाजी यूनिट में अर्शदीप सिंह और मयंक यादव मौजूद हैं।

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव।

पहले मैच में भारत से बुरी तरह हारने के बाद वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग XI में बदलाव किया है। गुडकेश मोती को प्लेइंग XI में मैथ्यू फोर्ड की जगह पर शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज की टी-20 टीम भी काफी मजबूत नजर आ रही है।

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ।

5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारत और वेस्टइंडीज का स्क्वॉड

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव।

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, अमीर जांगू, क्वेंटिन सैम्पसन।

तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका, दूसरे टी-20 मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI