Ind vs NZ Playing XI: क्या भारतीय टीम में होगा बड़ा बदलाव? No. 1 प्लेयर को किया जा सकता है बाहर
Ind vs NZ T20 WC Final Playing XI: क्या भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव होगा? No. 1 प्लेयर को बाहर किया जा सकता है। इसकी संभावना बनती दिख रही है, लेकिन कप्तान ने इसे दरकिनार कर दिया है।

Ind vs NZ T20 WC Final Playing XI: भारतीय टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेलने वाली है। सुपर 8 और सेमीफाइनल में भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है, लेकिन फाइनल में एक या दो बदलाव होने की संभावना है। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किसी भी बदलाव को लेकर कहा था कि होगा तो मैच डे पर पता चलेगा।
टीम इंडिया वैसे तो सेटल लग रही है, लेकिन दो नंबर वन खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है। आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और नंबर वन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म अच्छी नहीं है। हालांकि, अभिषेक शर्मा को फिर भी मौका मिलने की संभावना है, लेकिन वरुण चक्रवर्ती का पत्ता कट सकता है, लेकिन कप्तान ने इस बात को स्वीकार नहीं किया है।
वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को मौका मिलने की संभावना है, लेकिन यह मैच से पहले तय होगा। वहीं, अगर अभिषेक शर्मा को ड्रॉप किया गया तो फिर रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में लाना होगा और इससे कई खिलाड़ियों का बैटिंग ऑर्डर चेंज करना पड़ेगा। ऐसे में अभिषेक शर्मा को फाइनल में भी मौका मिलने की संभावना है। भले ही वह अपनी अच्छी फॉर्म में नहीं हैं।
भारत की संभावित XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में जिस तरह की क्रिकेट खेली है, उसे देखकर नहीं लगता है कि फाइनल में कोई बदलाव टीम में देखने को मिलेगा। कप्तान मिचेल सैंटनर ने जिस तरह से टीम को सेमीफाइनल में लीड किया, उसे देखकर नहीं लगता है कि कोई बदलाव वे करना पसंद करेंगे।
भारत की संभावित XI: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



