Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India Pakistan will clash in Asia Cup Possible date revealed schedule will be released soon
एशिया कप में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! सामने आई संभावित तारीख; जल्द जारी होगा शेड्यूल

एशिया कप में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! सामने आई संभावित तारीख; जल्द जारी होगा शेड्यूल

संक्षेप:

रिपोर्ट के अनुसार इस टूर्नामेंट का आयोजन सितंबर में हो सकता है। टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान समेत कुल 6 टीमें हिस्सा लेने वाली है। अब देखने वाली बात यह होगी कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलता है या नहीं।

Jun 29, 2025 08:15 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी टेंशन के बीच संशय था कि एशिया कप 2025 का आयोजन होगा कि नहीं। पहले रिपोर्ट्स आईं थीं कि भारत ने एशिया कप में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है, हालांकि बीसीसीआई सचिव ने इन सभी रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया था। अब एशिया कप 2025 की संभावित तारीख सामने आई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इस टूर्नामेंट का आयोजन सितंबर में हो सकता है। टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान समेत कुल 6 टीमें हिस्सा लेने वाली है। अब देखने वाली बात यह होगी कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलता है या नहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:रवि शास्त्री ने तय की गिल की कप्तानी की डेडलाइन, गंभीर-अगरकर से की ये गुजारिश

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार एशिया कप 2025 का आगाज 10 सितंबर से हो सकता है और जुलाई के पहले हफ्ते में शेड्यूल जारी होने की भी संभावना है। बता दें, एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत के पास है। अगर टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होती है तो मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होगा।

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) जुलाई के पहले सप्ताह में छह टीमों के टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी करने की योजना बना रही है। इस साल, टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें:T20 WC के 10 हीरो जिनके दम पर भारत जीता था खिताब, लिस्ट में एक से बढ़कर एक नाम

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो एशिया कप 2025 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और यूएई की टीमें भाग लेंगी। न्यूट्रल वेन्य पर खेले जाने वाले मुकाबलों के लिए यूएई मेजबानी की रेस में सबसे आगे है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एशिया कप को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने के बारे में कुछ चर्चाएं चल रही हैं। मेजबानी वैसे तो भारत के पास है, लेकिन ACC ने पहले तय किया था कि जब भी भारत और पाकिस्तान की बारी आएगी, तो उनके मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे।

एशिया कप का आखिरी संस्करण 2023 में श्रीलंका और पाकिस्तान में आयोजित हुआ था। फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीम पहुंची थी, जहां टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर 8वीं बार खिताब उठाया था।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |