U19 Asia Cup: भारत-पाकिस्तान समेत इन 4 टीमों के किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई, नोट कर लीजिए शेड्यूल
अंडर-19 एशिया कप के लिए भारत-पाकिस्तान समेत बांग्लादेश और श्रीलंका ने भी सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। BAN U19 vs SL U19 आखिरी मुकाबले के बाद सेमीफाइनल के शेड्यूल की तस्वीर साफ हो गई है।

दुबई में जारी अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। भारत-पाकिस्तान समेत बांग्लादेश और श्रीलंका ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया है। आज यानी, बुधवार 17 दिसंबर को बांग्लादेश और श्रीलंका लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले के बाद यह साफ हो गया है कि सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान किस-किस टीम से भिड़ने वाले हैं। ग्रुप-ए से भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी तीनों मैच जीतकर शान से नॉकआउट राउंड में कदम रखा, इस दौरान टीम इंडिया ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को भी पटखनी दी। वहीं ग्रुप-बी से बांग्लादेश ने जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने आखिरी मैच में श्रीलंका को पटखनी दी। आईए एक नजर अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल के शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं-
U19 एशिया कप 2026 सेमीफाइनल शेड्यूल
भारत के U19 एशिया कप में सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका से होने वाला है। टीम इंडिया ग्रुप-ए में पहले पायदान पर रही थी, वहीं श्रीलंका ग्रुप-बी में दूसरे नंबर पर। इसी तरह ग्रुप-ए में दूसरे पायदान पर रहने वाली पाकिस्तान की टीम की भिड़ंत ग्रुप-बी के टॉपर बांग्लादेश से होगी।
इंडिया वर्सेस श्रीलंका U19 एशिया कप सेमीफाइनल- 19 दिसंबर को, सुबह 10:30 से
बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान U19 एशिया कप सेमीफाइनल- 19 दिसंबर को, सुबह 10:30 से
U19 एशिया कप 2026 सेमीफाइनल लाइव स्ट्रीमिंग
इंडिया वर्सेस श्रीलंका और बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान U19 एशिया कप 2026 सेमीफाइनल का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर किया जाएगा, वहीं U19 Asia Cup सेमीफाइनल लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ भारतीय फैंस जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं।
IND U19 Squad- आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, हरवंश पंगलिया, नमन पुष्पक, उधव मोहन, युवराज गोहिल
PAK U19 Squad- उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, दानियाल अली खान, मोहम्मद हुजैफा, मोमिन कमर, मोहम्मद शायान
BAN U19 Squad- जवाद अबरार, एमडी रिफत बेग, मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिज़ान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), शहरयार अहमद, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, शहरिया अल-अमीन, इकबाल हुसैन इमोन, साद इस्लाम रज़िन, मोहम्मद सोबुज, शेख पावेज़ जिबोन, शादीन इस्लाम, मोहम्मद अब्दुल्ला
SL U19 Squad- दिमंथा महाविथाना, वीरन चामुदिथा, किथमा विथनपतिराना, कविजा गमागे, विमथ दिनसारा (कप्तान), चमिका हेनातिगाला, डुलनिथ सिगेरा, एडम हिल्मी (विकेटकीपर), रासिथ निमसारा, थारुशा नवोदय, सेठमिका सेनेविरत्ने, विग्नेश्वरन आकाश, मथुलन कुगाथास, थारुशा नेथसारा, सनुजा निन्दुवारा
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


