Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India Pakistan match t20 world cup schedule PM Shehbaz Sharif Gave Update
भारत और पाकिस्तान मैच में 10 दिन बाकी, किस मूड में पड़ोसी; PM शहबाज शरीफ ने दिया अपडेट

भारत और पाकिस्तान मैच में 10 दिन बाकी, किस मूड में पड़ोसी; PM शहबाज शरीफ ने दिया अपडेट

संक्षेप:

पाकिस्तान ने अपनी सरकार के निर्देश पर 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है, लेकिन अभी तक उसने इस फैसले के कारणों को औपचारिक रूप से आईसीसी को नहीं बताया है।

Feb 05, 2026 06:39 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत के साथ T20 World Cup मैच नहीं खेलने के फैसले पर पाकिस्तान अड़ा हुआ है। अब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा है कि हम भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेंगे। साथ ही कहा कि खेल में राजनीति को शामिल नहीं करना चाहिए। खास बात है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ ICC यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने मैच नहीं खेलने का फैसला किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या बोले शहबाज शरीफ

शरीफ ने इस्लामाबाद में कहा, 'हमने T20 World Cup को लेकर साफ स्टैंड लिया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे।' उन्होंने इसे उचित फैसला करार दिया है और कहा है कि यह कदम सोच समझकर उठाया गया है। शरीफ ने कहा, 'खेल में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'हमने इसपर विचार करने के बाद ही फैसला लिया है।'

बड़ी मुश्किल में फंस सकता है पाकिस्तान बोर्ड

पीटीआई भाषा ने सूत्र के हवाले से लिखा कि ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि उसे टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारक जियोस्टार की ओर से कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। पाकिस्तान ने अपनी सरकार के निर्देश पर 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है, लेकिन अभी तक उसने इस फैसले के कारणों को औपचारिक रूप से आईसीसी को नहीं बताया है।

एक्सपर्ट्स की ली थी सलाह

पीसीबी के एक सूत्र ने एजेंसी को बताया कि बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पिछले सप्ताह इस मुद्दे पर पीएम शरीफ को जानकारी देने से पहले बोर्ड के कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली थी, लेकिन इसके बावजूद बोर्ड गंभीर नतीजों के लिए तैयार है।

पीसीबी के सूत्र ने 'पीटीआई' से कहा, 'पाकिस्तान अगर भारत के खिलाफ नहीं खेलने पर अड़ा रहा तो उसे वित्तीय जुर्माने के साथ प्रसारकों की ओर से मुकदमा भी झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा आईसीसी की विवाद निपटान समिति (DRC) में जाने की कोशिश भी शायद नाकाम रहे।' आईसीसी की डीआरसी एक आंतरिक समिति है, जो आईसीसी बोर्ड के अपने फैसलों के खिलाफ अपील नहीं सुनती।

फैसला बदल सकते हैं मोहसिन नकवी

एजेंसी के अनुसार, कई लोगों का मानना है कि पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी 12 फरवरी को बांग्लादेश में आम चुनाव होने और मौजूदा मोहम्मद यूनुस सरकार की जगह लोकतांत्रिक सरकार बनने के बाद अपना फैसला बदल सकते हैं। एक सूत्र ने कहा, 'नकवी एक क्रिकेट प्रशासक से ज्यादा नेता हैं और उन्हें राष्ट्रीय टीम के हितों की खास चिंता नहीं है। वह राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं और चुनाव के बाद यू-टर्न ले सकते हैं।'

उन्होंने कहा, 'भारत के खिलाफ मैच से पहले दो दिन का वक्त रहेगा और हालात बदल सकते हैं। वरना वह जानते हैं कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग किया जा सकता है।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।