Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India Pakistan break the ice on Asia Cup trophy dispute ICC facilitated Mohsin Naqvi Devajit Saikia Meeting BCCI Update
एशिया कप ट्रॉफी का खत्म होगा इंतजार, ICC ने कराई मोहसिन नकवी से मीटिंग; आखिर BCCI क्या बोला?

एशिया कप ट्रॉफी का खत्म होगा इंतजार, ICC ने कराई मोहसिन नकवी से मीटिंग; आखिर BCCI क्या बोला?

संक्षेप:

भारत का एशिया कप ट्रॉफी मिलने का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मोहसिन नकवी और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के बीच मीटिंग कराई है। बीसीसीआई ने मुलाकात के बाद अपडेट दिया है।

Nov 08, 2025 05:05 pm ISTMd.Akram नई दिल्ली, पीटीआई
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने दुबई में आईसीसी की बैठक के इतर पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात के बाद बताया कि भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर गतिरोध दूर करने में कामयाब रहे हैं और आने वाले दिनों में इसका कोई उचित समाधान निकालने की दिशा में काम किया जाएगा। नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने भारत को एशिया कप ट्रॉफी नहीं सौंपी क्योंकि विजेता भारतीय टीम ने उनके भारत विरोधी रवैए के कारण उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 28 सितंबर को दुबई में हुए एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। सैकिया ने शनिवार को पीटीआई से कहा, ‘‘मैं आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की अनौपचारिक और औपचारिक दोनों बैठकों का हिस्सा था। पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी मौजूद थे। औपचारिक बैठक के दौरान यह एजेंडा में नहीं था, लेकिन आईसीसी ने अपने एक सीनियर पदाधिकारी और एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी में मेरी और पीसीबी प्रमुख के बीच अलग से बैठक कराई।’’

ये भी पढ़ें:दो और एशिया कप शुरू करने जा रहे हैं ‘ट्रॉफी चोर’ नकवी, फिर भिड़ेंगे IND और PAK

उन्होंने कहा, ‘‘बातचीत की प्रक्रिया शुरू करना वाकई अच्छा रहा। दोनों पक्षों ने आईसीसी बोर्ड बैठक के दौरान हुई बैठक में सौहार्दपूर्ण ढंग से भाग लिया।’’ सैकिया ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा। ट्रॉफी दुबई स्थित एसीसी मुख्यालय में रखी हुई है और वहां के कर्मचारियों को नक़वी ने निर्देश दिया है कि उनकी अनुमति के बिना इसे कहीं और नहीं ले जाया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि भारतीयों को यह सर्वोच्च पुरस्कार उनसे ही स्वीकार करना होगा।

ये भी पढ़ें:सेंट्रल कॉन्टैक्ट पर जारी बवाल के बीच PCB ने 157 खिलाड़ियों से किए घरेलू करार

बीसीसीआई के सचिव ने कहा, ‘‘दोनों पक्ष जल्द से जल्द इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कुछ न कुछ करेंगे। अब गतिरोध दूर हो चुका है इसलिए विभिन्न विकल्पों पर काम किया जाएगा।’’ सैकिया ने कहा, ‘‘दूसरे पक्ष के पास भी विकल्प होंगे और हम इस मुद्दे को सुलझाने और सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के विकल्प भी देंगे।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |