Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़india pacer jasprit bumrah completes 100 wickets in all three international formats becomes 5th bowler to do so
जसप्रीत बुमराह का स्पेशल 'शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें बॉलर बने

जसप्रीत बुमराह का स्पेशल 'शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें बॉलर बने

संक्षेप:

दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह तीन फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले 5वें गेंदबाज बन गए हैं।

Dec 09, 2025 10:19 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के दौरान टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह तीनों फॉर्मेट (टी20, टेस्ट और वनडे) में 100 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं। वह तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे तेज गेंदबाज बने।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा अर्शदीप सिंह ने किया है। जसप्रीत बुमराह ने कटक में अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन का रास्ता दिखाया टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट हासिल किए। इसी ओवर में बुमराह ने केशव महाराज को भी आउट किया। अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विेकट चटकाए हैं। उनके नाम 107 विकेट हैं।

ये भी पढ़ें:तिलक वर्मा ने T20I में पूरे किए एक हजार रन, ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने

तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में लसिथ मलिंगा, टिम साउदी, शाकिब अल हसन, शाहीन अफरीदी और जसप्रीत बुमराह का नाम हैं। बुमराह ने 52 टेस्ट मैच में 234 विकेट चटकाए हैं। वनडे में बुमराह के 89 मैच में 149 विकेट हैं। 81 टी20 मैच में बुमराह ने 100 विकेट लिए।

हार्दिक पांड्या के हरफनमौला खेल से भारत ने पांच मैचों की सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका को 101 रन से हराकर शानदार आगाज किया। पांड्या की नाबाद 59 रन की आक्रामक पारी के बूते भारत ने छह विकेट पर 175 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 12.3 ओवर में 74 रन पर आउट कर इस टीम के खिलाफ रनों के लिहाज से अपनी दूसरे सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने इससे पहले नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका को 135 रन से हराया था। टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे छोटा स्कोर है।

बल्ले से अपना छठा टी20 अर्धशतक जड़ने वाले पंड्या ने डेविड मिलर (एक रन) का अहम विकेट भी चटकाया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल को दो-दो जबकि शिवम दुबे को एक सफलता मिली। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 22 जबकि ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान एडेन मारक्रम ने 14-14 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम 12 ओवर के बाद चार विकेट पर 78 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन एशिया कप के बाद चोट से वापसी कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे पंड्या ने 28 गेंद की नाबाद पारी में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

भारत के लिए तिलक वर्मा (32 गेंद में 26), अक्षर पटेल (21 गेंद में 23) अभिषेक शर्मा (12 गेंद में 17) क्रीज पर समय बिताने के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिये। लुथो सिपामला को दो जबकि डोनोवन फरेरा को एक सफलता मिली।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |