ICC टी20 रैंकिंग में भारत बना नंबर-1, जिम्बाब्वे सीरीज जीतते ही इंग्लैंड टीम से छीना ताज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

India ICC T20I Team Ranking: भारत ने आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में फिर से शीर्ष हासिल कर लिया है।  भारत ने दो हफ्ते हफ्ते पहले ही अपना नंबर-1 का ताज गंवाया था। टीम इंडिया इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है।

India ICC T20I Team Ranking
India ICC T20I Team Ranking

India ICC T20I Team Ranking: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने शनिवार को हरारे में आयोजित दूसरे मुकाबले में 90 रनों से विजयी परचम फहराया। भारत ने जिम्बाब्वे सीरीज जीतते ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की टी20 टीम रैंकिंग में फिर से बादशाहत हासिल कर ली है। भारत ने इंग्लैंड को पछाड़कर नंबर-1 का ताज छीना है। 25 जुलाई को अपडेट हुई रैंकिंग में भारत के 268 रेटिंग अंक हैं। इंग्लैंड के भी इतने ही अंक हैं लेकिन टीम दूसरे पायदान पर खिसक गई। टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत ने 11 जुलाई को इंग्लैंड में शीर्ष स्थान गंवाया था। इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से अपने नाम की थी। पहला मैच बारिश में धुला था।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया किस नंबर पर?

आईसीसी की ताजा T20I टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया के खाते में 260 अंक हैं। न्यूजीलैंड टीम में चौथे नंबर पर है। उसके 247 अंक हैं। साउथ अफ्रीका (244) पांचवें जबकि पाकिस्तान (244) छठे पायदान पर है। जिम्बाब्वे 12वें नंबर पर है। उसके 202 अंक हैं। भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाना है। भारत अगर सीरीज में सूपड़ा साफ करने में कामयाब रहा तो शीर्ष पर अपनी पकड़ और मजबूत कर लेगी। टीम इंडिया T20I के अलावा वनडे टी20 रैंकिंग में भी टॉप पर है। वहीं, टेस्ट टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 है। भारत सबसे लंबे फॉर्मेट की रैंकिंग में चौथे स्थान पर मौजूद है।

India ICC T20I Team Ranking

कैसा रहा भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20?

ईशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने दूसरे टी20 में 219/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। प्लेयर ऑफ द मैच ईशान ने 44 गेंदों का सामना करने के बाद 9 चौके और दो छक्के लगाए। तिलक ने 20 गेंदों की पारी में पांच चौके और तीन सिक्स उड़ाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 20 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया। ओपनर वैभव सूर्यवंशी 20 और अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट हुए। जवाब में मेजबान जिम्बाब्वे 17.5 ओवर में 129 रनों पर ढेर हो गई। जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 32 और तादिवानाशे मारुमानी ने 24 रन जुटाए। रेयन बर्ल (20) ने भी कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन भारतीय आक्रमण के सामने कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी। भारत की ओर से अभिषेक ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने दो-दो शिकार किए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़T20I रैंकिंग में भारत बना नंबर-1, जिम्बाब्वे सीरीज जीतते ही इंग्लैंड से छीना ताज