Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India never won while chasing 210 plus target Suryakumar Yadav team defeat was certain even before run chase begin
टीम इंडिया क्यों नहीं मिटा पा रही ये 'कलंक', SA के खिलाफ रनचेज शुरू होने से पहले तय हो गई थी ‘सूर्या ब्रिगेड’ की हार

टीम इंडिया क्यों नहीं मिटा पा रही ये 'कलंक', SA के खिलाफ रनचेज शुरू होने से पहले तय हो गई थी ‘सूर्या ब्रिगेड’ की हार

संक्षेप:

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत की हार रनचेज शुरू होने से पहले ही तय हो गई थी। साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 214 रनों का टारगेट रखा था, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 162 रनों पर ही सिमट गई थी।

Dec 12, 2025 07:17 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मेहमान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 213 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए तिलक वर्मा ने जरूर 34 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली, मगर दूसरे छोर से किसी का साथ ना मिलने के कारण उनकी यह पारी बेकार गई। भारत पूरे 20 ओवर भी टिक नहीं पाया और 19.1 ओवर में 162 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका के सामने घुटने टेक दिए। मगर क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया की हार रनचेज शुरू होने से पहले ही तय हो गई थी। जी हां, साउथ अफ्रीका ने जब भारत के सामने 214 रनों का टारगेट सेट किया था, तब ही भारत की इस मैच में हार पक्की हो गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:SA ने उड़ाए होश, भारत के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; कोई टीम नहीं कर पाई ऐसा

T20I क्रिकेट में यह 7वां मौका है जब किसी टीम ने भारत के खिलाफ 210 रनों का टारगेट रखा हो, हैरानी की बात यह है कि दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम आज तक कभी 210 से अधिक के टारगेट को चेज नहीं कर पाई है।

जी हां, भारत को जब-जब टी20 क्रिकेट में 210 रनों का टारगेट मिला है, तब-तब टीम इंडिया को हार का मुंह देखने को मिला है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी सूर्या ब्रिगेड का कुछ ऐसा ही हाल हुआ।

ये भी पढ़ें:आप कभी भी टीम से बड़े नहीं…भारत के खिलाफ जीत दर्ज कर मारक्रम ने क्यों कही ये बात

T20I में भारत 210 से ज्यादा के टारगेट का पीछा करते हुए

मैच - 7

जीत - 0

हार - 7

बात मैच की करें तो, सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। उनके इस फैसले को क्विंटन डी कॉक ने पहले 6 ओवर में ही गलत साबित कर दिया था, जब साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट के नुकसान पर 53 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। डी कॉक 46 गेंदों पर 5 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों के साथ 90 रनों की पारी खेल एक छोर से तबाही मचाते रहे, वहीं दूसरे छोर पर एडन मारक्रम (29), डोनोवन फरेरा (30) और डेविड मिलर (20) ने आकर छोटी मगर शानदार पारियां खेल उनका साथ दिया। साउथ अफ्रीका निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रहा।

214 के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। शुभमन गिल पहले ही ओवर में गोल्डन डक पर आउट हुए वहीं अभिषेक शर्मा भी उनके पीछे-पीछे 8 गेंदों पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी एक बार फिर निराश किया। पावरप्ले खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 51 रन था। नंबर-5 पर आए तिलक वर्मा ने जरूर एक छोर को संभालते हुए 34 गेंदों पर 2 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली, मगर उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। इस बार हार्दिक पांड्या भी अपना जलवा बिखेरने में नाकामयाब रहे। ओटनील बार्टमैन ने 4 विकेट के साथ साउथ अफ्रीका के स्टार बॉलर रहे। भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 के स्कोर पर सिमट गई।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |