ये है भारत का महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल; पाकिस्तान ही नहीं, बांग्लादेश से भी भिड़ंत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में होगा। टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। भारतीय टीम ग्रुप-1 का हिस्सा है, जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश भी शामिल हैं।

भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। टूर्नामेंट के दसवें संस्करण का आयोजन इंग्लैंड में 12 जून से 5 जुलाई तक होगा, जिसमें 12 टीमें ट्रॉफी के लिए जोर आजमाइश करेंगी। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका पाकिस्तान, नीदरलैंड और बांग्लादेश हैं। ग्रुप-2 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड हैं। भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। भारत की चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से एजबेस्टन में टक्कर होगी।

भारत 17 जून को हेडिंग्ले में नीदरलैंड से खेलेगा। भारत को टूर्नामेंट में अपने तीसरे लीग मैच साउथ अफ्रीका से टकराना है। भारतीय टीम की 25 जून को बांग्लादेश से भिड़ंत होगी। यह मैच ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में होगा। भारत को 28 जून को छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। यह मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा। उसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होना है। भारत ने अभी तक महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। भारतीय टीम पिछली बार सेमीफाइनल में नहीं पहुंची थी। 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप विजेता भारत अब सबसे छोटे फॉर्मेट के टूर्नामेंट में ट्रॉफी का सूखा समाप्त करना चाहेगा।

भारत का महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शेड्यूल

रविवार 14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन

बुधवार 17 जून: भारत बनाम नीदरलैंड, हेडिंग्ले

रविवार 21 जून: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड

गुरुवार 25 जून: भारत बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड

रविवार 28 जून: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

मंगलवार 30 जून: टीबीसी बनाम टीबीसी (सेमीफाइनल 1), द ओवल

गुरुवार 2 जुलाई: टीबीसी बनाम टीबीसी (सेमीफाइनल 2), द ओवल

रविवार 5 जुलाई: टीबीसी बनाम टीबीसी (फाइनल), लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

बता दें कि बांग्लादेश, नीदरलैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड टूर्नामेंट में एंट्री करने वाली आखिरी चार टीमें थीं, जिन्होंने पिछले महीने नेपाल में हुए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में टिकट कटाया। नीदरलैंड पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेगा। मेजबान इंग्लैंड 12 जून को टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा जबकि आयरलैंड और स्कॉटलैंड 13 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में एक-दूसरे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। इंग्लैंड 20 जून को हेडिंग्ले में स्कॉटलैंड से टकाराएगा। यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें इंग्लिश टर्फ पर किसी आईसीसी इवेंट में आमने-सामने होंगी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।