Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India Match Boycott Pakistan staring at massive financial losses PCB will not be able to withstand ICC financial whip
इंडिया मैच बॉयकॉट से पाकिस्तान का निकलेगा दम! ICC का वित्तीय चाबूक नहीं झेल पाएगा PCB

इंडिया मैच बॉयकॉट से पाकिस्तान का निकलेगा दम! ICC का वित्तीय चाबूक नहीं झेल पाएगा PCB

संक्षेप:

इंडिया मैच बॉयकॉट से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का दम निकल सकता है। आईसीसी का वित्तीय चाबूक पीसीबी झेल नहीं पाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को होना था।

Feb 04, 2026 07:31 pm ISTMd.Akram कराची, भाषा
share Share
Follow Us on

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) संचालन बोर्ड अगर 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से इनकार करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को दंडित करने का फैसला करता है तो उसे भारी वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पाकिस्तान ने अपनी सरकार के निर्देश पर भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के चलते भारत और पाकिस्तान केवल बहु-टीम टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने होते हैं, लेकिन इस मुकाबले को लेकर रोमांच इतना जबरदस्त होता है कि आईसीसी हर वैश्विक आयोजन में दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ICC का हिस्सा 40 बिलियन पाकिस्तानी रुपया

पीटीआई द्वारा जुटाई गई जानकारी के अनुसार आईसीसी के वित्तीय चक्र 2024-27 में पाकिस्तान का हिस्सा लगभग 144 मिलियन डॉलर (14.4 करोड़ डॉलर) है जिसमें पीसीबी को सालाना 38 मिलियन डॉलर (3.8 करोड़ डॉलर) की उच्चतम भुगतान दर वितरित की जाती है। एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, ''असल में अगर आईसीसी भारत के साथ मैच नहीं खेलने के लिए पाकिस्तान को दंडित करने का फैसला करता है तो पीसीबी को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि मौजूदा वित्तीय चक्र में आईसीसी का हिस्सा लगभग 40 बिलियन पाकिस्तानी रुपया है।''

ये भी पढ़ें:हम T20 WC में सभी मैच...श्रीलंका रवाना होने से पहले PAK कप्तान ने बताया प्लान
ये भी पढ़ें:IND vs PAK मैच होगा, क्योंकि…पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने किया बड़ा दावा

बजट में से अतिरिक्त छह मिलियन डॉलर मिले

सूत्र ने कहा कि इन 40 बिलियन पाकिस्तानी रुपये की वजह से पीसीबी आर्थिक रूप से मजबूत बना हुआ है लेकिन अगर उसे झटका लगता है तो इसका मतलब पाकिस्तान क्रिकेट के लिए वित्तीय चुनौतियां होंगी। उन्होंने पुष्टि की कि पाकिस्तान को 2024 टी20 विश्व कप और पिछले साल की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी से पहले ही काफी हिस्सा मिल चुका है जिसकी मेजबानी भी उसने की थी और टूर्नामेंट के लिए कुल 70 मिलियन डॉलर के बजट में से अतिरिक्त छह मिलियन डॉलर मिले थे। सूत्र ने कहा, ''पीसीबी को इस साल के टी20 विश्व कप और अगले साल के 50 ओवर के विश्व कप से अभी हिस्सा मिलना बाकी है और यहीं पर आईसीसी वित्तीय दंड लगा सकता है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।