‘IPL की वजह से भारत ने टी20 में खोई बैटिंग की कला’, मोइन अली ने बताया कड़वा सच

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जोफ्रा आर्चर के बाद इंग्लैंड के पूर्व हरफनमौला मोइन अली ने इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की खराब परफॉर्मेंस के लिए IPL को कसूरवार बताया है। उनका कहना है कि भारतीय खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में बैटिंग की कला खो चुके हैं।

‘IPL की वजह से भारत ने टी20 में खोई बैटिंग की कला’, मोइन अली ने बताया कड़वा सच

इंग्लैंड दौरे पर भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लिश खिलाड़ी लगातार आईपीएल पर निशाना साध रहे हैं। पहले जोफ्रा आर्चर ने टीम इंडिया को तीसरे टी20 में 125 रनों की भयानक हार देनें के बाद आईपीएल के तार छेड़े थे, अब उनके पूर्व हरफनमौला मोइन अली ने कहा है कि आईपीएल के एक नियम की वजह से भारतीय बल्लेबाज टी20 में बैटिंग की कला खो बैठे हैं। बता दें, भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। यह टी20 क्रिकेट में भारत की रनों के मामले में सबसे बड़ी हार है। इसी के साथ भारत लगातार 5 मैचों में जीत दर्ज नहीं कर पाया है, यह भारत की T20I क्रिकेट में बिना कोई मैच जीते सबसे लंबी स्ट्रीक है।

इंग्लैंड में 200 चेज करना आसान नहीं

जोफ्रा आर्चर ने तीसरे टी20 के बाद कहा था "मुझे लगता है कि यहां सब कुछ सामान्य हो गया है। यह आप अच्छी लेंथ पर सीधी गेंद फेंकने की कोशिश करते हैं, जबकि वहां, विकेट आसान होने और बाउंड्री छोटी होने के कारण बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। आईपीएल में कभी-कभी 200 रन भी सुरक्षित नहीं होते, लेकिन यहां 200 रन का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं है। मुझे खुशी है कि सभी ने अच्छा योगदान दिया। हमारे प्रत्येक गेंदबाज ने अच्छा प्रदर्शन किया।

भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 में खोई बैटिंग की कला

अब मोइन अली ने आईपीएल के इंपैक्ट रूल पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस नियम के चलते भारतीय बल्लेबाज दबाव झेलने भूल गए हैं। वह टी20 क्रिकेट में बैटिंग की कला भी खो बैठे हैं।

मोइन अली ने 'बियर्ड बिफोर विकेट' पॉडकास्ट पर कहा, "IPL में इम्पैक्ट प्लेयर का बहुत बड़ा फर्क पड़ता है। मुझे लगता है कि उन्होंने T20 क्रिकेट में बैटिंग की कला खो दी है।"

उन्होंने खास तौर पर नॉटिंघम में इंडिया के हैरान करने वाले बैटिंग फैसलों पर जोर दिया। मोईन ने समझाया, "दुबे को आठवें नंबर पर लाना और राणा को उससे पहले भेजना, मुझे पता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि वह राइट-हैंडर है, लेकिन आप लेफ्ट-हैंडर्स से भरी टीम चुन रहे हैं; आप ऐसा यूं ही नहीं कर सकते।"

उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे यह नियम बुरी आदतें पैदा करता है। मोईन ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि यह किसी भी चीज से ज्यादा हालात और स्थितियों में बैटिंग की कला छीन रहा है। आप बस आकर पहली बॉल से ही जोरदार शॉट नहीं लगा सकते।"

इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद ने भी यही बात कही। राशिद ने कहा, "कुछ खिलाड़ी, अगर उन्हें नहीं पता कि प्रेशर कैसे झेलना है और उससे कैसे निपटना है, तो वे बस उसे इम्पैक्ट प्लेयर से बदल देते हैं, और फिर जब वे ऊंचे लेवल पर जाते हैं तो उन्हें कभी नहीं पता चलेगा कि उस प्रेशर से कैसे निपटना है।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।