'इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी को बर्बाद कर दिया है'; मौका ना मिलने पर भड़के पूर्व कप्तान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Krishnamachari Srikkanth on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे, मगर उसके बाद से उन्हें एक भी टी20 मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता रह चुके के श्रीकांत ने टीम इंडिया को लताड़ा है।

Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो)

वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में अभी तक एक भी मौका नहीं दिया गया है। हर मैच से पहले उन्हें प्लेइंग XI में शामिल करने को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स बातें करते हैं, मगर जब प्लेइंग XI सामने आती है तो हर कोई हैरान रह जाता है। गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर की जोड़ी संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा के साथ ही बनी रहना चाहती है। उनका कहना है कि वैभव को अपनी बारी के लिए इंतजार करना होगा। ऐसे में पूर्व कप्तान और चयनकर्ता के श्रीकांत का कहना है कि भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। वैभव को इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू का मौका मिला था, मगर दो मैच के बाद ही उन्हें बेंच पर बैठा दिया गया। जब जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें पूरी सीरीज खेलने को मिली, तो वह प्लेयर ऑफ द सीरीज बनकर लौटे। हालांकि उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में फिर बेंच गर्म करना पड़ा। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्हें एक भी मौका नहीं मिला है।

श्रीकांत ने एक यूट्यूब वीडियो में कहा, "इंडिया ने सूर्यवंशी को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। उसे वेस्टइंडीज जैसी आम टीम के खिलाफ तीन मैच दिए जा सकते थे। अब जब उन्होंने अभिषेक को इतने लंबे समय तक देखा है, तो उसे आराम दिया जा सकता है, और सूर्यवंशी और सैमसन अगले मैच में ओपनिंग कर सकते हैं।"

श्रीकांत ने आगे कहा, "सैमसन हमेशा ऊपर-नीचे होता रहा है। उसकी कंसिस्टेंसी हमेशा शक के घेरे में रही है। वह अचानक वर्ल्ड कप जैसा कमाल करेगा और फिर अचानक बहुत फेल हो जाएगा। अभिषेक शर्मा जैसा कोई कभी इतना एक्सट्रीम नहीं होता। अब, फिर से, सैमसन अगले मैच में स्कोर करेगा।"

कैसा रहा भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20?

भारत को गेंदबाजी की कमजोरियों के उजागर होने के बाद बल्लेबाजों से भी निराशा मिली जिससे वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में मेजबान टीम को 24 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। कप्तान शे होप (नाबाद 102 रन) के शतक के बाद वेस्टइंडीज के लिए कीमो पॉल ने 41 रन देकर पांच विकेट झटके जिससे भारतीय टीम 248 रन के टारगेट का पीछा करते हुए संजू सैमसन (23 गेंद में छह चौके और चार छक्के) की 56 रन की अर्धशतकीय पारी के बावजूद 19.3 ओवर में 223 रन ही बना सकी।

पॉल के अलावा गुडाकेश मोती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में 13 रन देकर दो विकेट झटके। शमार स्प्रिंगर और रोमारियो शेफर्ड को एक एक विकेट मिला।

सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय पारी में सैमसन के अलावा तिलक वर्मा (43 रन) और नीतिश कुमार रेड्डी (41 रन) ने छठे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की लेकिन यह टीम को जीत के करीब तक पहुंचाने के लिए काफी नहीं थी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'इंडिया ने सूर्यवंशी को बर्बाद कर दिया है'; मौका ना मिलने पर भड़के पूर्व कप्तान