भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल ने रचा इतिहास, डिजिटल व्यूअरशिप के टूटे सभी वैश्विक रिकॉर्ड

Mar 06, 2026 08:27 pm ISTHimanshu Singh भाषा
share

भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले ने डिजिटल व्यूअरशिप के मामले में दुनिया के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल ने रचा इतिहास, डिजिटल व्यूअरशिप के टूटे सभी वैश्विक रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल ने डिजिटल खेल दर्शक संख्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और जियो हॉटस्टार पर 65.2 मिलियन दर्शकों की चरम समवर्तीता ( पीक कॉनकरेंसी) दर्ज की गई। आईसीसी ने यह जानकारी दी। भारत ने इंग्लैंड को करीबी मुकाबले में सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से धोया था।

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने एक्स पर लिखा ,'' आईसीसी टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल ने डिजिटल दर्शक संख्या का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीमों के बीच इस मैच में जियो हॉटस्टार पर 65 . 2 मिलियन दर्शकों की चरम समवर्तीता दर्ज की गई जो दुनिया भर में किसी लाइव खेल आयोजन के लिये रिकॉर्ड है।''

उन्होंने कहा ,'' यह भारतीय प्रशंसकों को एकत्र करने के लिये बड़े वैश्विक क्रिकेट की अतुलनीय क्षमता के साथ आईसीसी में मेरी टीम और हमारे साझेदार जियो स्टार की बड़े पैमाने पर प्रशंसकों को जोड़ने की काबिलियत को भी दिखाता है ।'' फाइनल अभी खेले जाना बाकी है, लेकिन उसने (टी20 विश्व कप 2026) 2024 में अमेरिका में खेले गए टूर्नामेंट में दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ दिया है।

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह ने बुधवार को बताया कि मौजूदा टी20 विश्व कप ने प्रसारण के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं क्योंकि इस टूर्नामेंट को देखने वाले दर्शकों की संख्या 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी थी, जो टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक है। आईसीसी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दर्शकों की संख्या के मामले में कुछ लक्ष्य तय किए थे और वह उन्हें हासिल करने में सफल रहा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।