भारतीय टीम ने T20I में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 100 से ज्यादा छक्के लगाकर रचा कीर्तिमान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का नया वर्ल्ड रिकॉड बनाया है। भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका का खिलाफ फाइनल में कीर्तिमान रचा।

Indian Women Cricket Team
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। भारत ने मंगलवार को फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों से रौंदा। भारत ने 216/3 का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद श्रीलंका को 15.4 ओवर में 69 रनों पर ढेर कर दिया। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। उन्होंने 45 गेंदों में पांच चौके और सात सिक्स उड़ाए। ऋचा घोष ने 22 गेंदों में तूफानी अंदाज में नाबाद 49 रन जोड़े, जिसमें छह चौके और तीन सिक्स हैं। शेफाली वर्मा के बल्ले से 48 रन निकले। उन्होंने तीन छक्के और इतने ही चौके मारे। भारत ने अपनी पारी में कुल 13 छक्के लगाए। यह भारतीय महिला टीम की ओर से एक T20I पारी में ठोके गए सर्वाधिक सिक्स हैं।

भारत ने छक्के जड़ने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनया

वहीं, भारत ने छक्के जड़ने का एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। भारत महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 100 छक्के जड़ने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने 2016 में अब तक 110 सिक्स जमाए हैं। भारत ने इससे पहले कैलेंडर ईयर में तीन बार पचास प्लस सिक्स लगाने का कमाल किया लेकिन कभी 70 का आंकड़ा पार नहीं किया था। भारत के बाद लिस्ट में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाली टीम साउथ अफ्रीका है। साउथ अफ्रीका ने मौजूदा साल में 77 छक्के ठोके हैं। पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने 2026 में 63 सिक्स लगाए हैं। पाकिस्तान ने एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीता। पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराया।

महिला T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के

110 - भारत (2026)

77 - साउथ अफ्रीका (2026)

67 - भारत (2018)

65 - भारत (2022)

63 - पाकिस्तान (2026)

60 - साउथ अफ्रीका (2018)

54 - बांग्लादेश (2026)

54 - भारत (2024)

54 - साउथ अफ्रीका (2024)

52 - श्रीलंका (2024)

गोल्ड मेडल जीतने के बाद क्या बोलीं हरमनप्रीत?

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद उम्मीद जताई कि उनकी टीम की जीत देश के लिए एशियन गेम्स 2026 में और अधिक स्वर्ण पदकों का रास्ता खोलेगी। यह भारत का मौजूदा एशियन गेम्स में पहला गोल्ड मेडल था। हरमनप्रीत ने पत्रकारों से कहा, ''स्वर्ण पदक जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। हर खिलाड़ी का यह सपना होता है। हमारी टीम ने स्वर्ण पदकों का रास्ता खोल दिया है। भारत जितने अधिक स्वर्ण पदक जीतेगा, हमारे लिए उतना ही बेहतर होगा। '' उन्होंने आगे कहा, ''मेरे लिए और पूरी टीम के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि हमने स्वर्ण पदक जीता। जब से हम यहां आए थे, हमारा सिर्फ एक लक्ष्य था, यहां से गोल्ड मेडल लेकर जाना। हम अपने तिरंगे को ऊंचा लहराते और राष्ट्रगान को बजते हुए देखना चाहते थे।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारतीय टीम ने T20I में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 100+ छक्के लगाकर रचा कीर्तिमान