भारत 2027 का वर्ल्ड कप जीत सकता है लेकिन...वीरेंद्र सहवाग ने अपनी भविष्यवाणी में कौन सी शर्त लगा दी?

लाइव हिन्दुस्तान
share

2027 वर्ल्ड कप को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि टीम इंडिया खिताब जीत सकती है। हालांकि, उन्होंने एक शर्त भी इसके लिए लगा दी है।

indian cricket team
भारतीय क्रिकेट टीम

आईसीसी ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान किया है। 2 अक्टूबर 2027 से यह टूर्नामेंट शुरू होगा और 21 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाना तय हुआ है। भारत इस विश्व कप को जीतने के लिए प्रबल दावेदारों में से एक हो सकता है। साल 2023 में जब टीम इंडिया ने इस इवेंट में शिकरत की थी तब वे रोहित शर्मा की कप्तानी में उप-विजेता रही थी। फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर टाइटल अपने नाम किया था। रोहित शर्मा और तमाम भारतीय खिलाड़ियों का वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया था। हालांकि, साल 2027 में यह सपना पूरा करने का मौका है।

खिलाड़ियों के चयन को लेकर अभी से चर्चा तेज

साल 2027 के वर्ल्ड कप में भारत की टीम में कौन से खिलाड़ी रहेंगे और किन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा यह चर्चा काफी तेज हो गई है। भारत की बैटिंग लाइनअप में काफी बदलाव देखने को नहीं मिल सकते हैं, जबकि गेंदबाजी यूनिट में अभी भी बहुत अधिक विकल्पों को तलाशा जा रहा है, जिसको देखते हुए लगता है कि टीम अभी प्रयोगों के दौर में है और गेंदबाजी यूनिट में तब्दीली हो सकती है। भारत की बल्लेबाजी यूनिट में सलामी बल्लेबाज के रूप में कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा हो सकते हैं। नंबर 3 पर विराट कोहली बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। नंबर चार पर श्रेयस अय्यर खेल सकते हैं। नंबर पांच पर विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल हो सकते हैं। इस बल्लेबाजी यूनिट की बाद देखना दिलचस्प होगा कि क्या हार्दिक पांड्या फिट रहते हैं। अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा में से कौन एक स्पिन ऑलराउंडर स्क्वॉड का हिस्सा होगा। गेंदबाजी में किन विकल्पों को देखा जाएगा। क्या भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज गेंदबाजों की वापसी होगी या प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ जैसे गेंदबाजों के साथ टीम साउथ अफ्रीका रवाना होगी। ऐसे तमाम सवाल हैं जिनके जवाब आगामी सात से आठ महीने में तलाशे जाने हैं।

गेंदबाजी अच्छी रही तो हम जीत सकते हैं 2027 ODI वर्ल्ड कप

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतेगी या नहीं इसको लेकर एक भविष्यवाणी की है, लेकिन उसमें एक शर्त भी लगा दी है। उन्होंने यह शर्त गेंदबाजों के लिए लगाई है। सहवाग का कहना है कि भारत 2027 का वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार है, लेकिन गेंदबाजी में अभी भी काम करना होगा। सहवाग ने शनिवार को नई दिल्ली में 'पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री' के वार्षिक सत्र के दौरान चर्चा करते हुए भारत के 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतने की संभावनाओं पर बात की। सहवाग का मानना है कि अगर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण मजबूत बना रहता है, तो टीम के पास 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को जीतने का अच्छा मौका होगा। उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारत का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताते हुए कहा कि विश्व कप में गेंदबाजी आक्रमण का मजबूत प्रदर्शन खिताबी सफलता की राह आसान कर सकता है। सहवाग ने कहा, "हमारे तेज गेंदबाजों में बुमराह हैं, जो हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। अगर विश्व कप में हमारा गेंदबाजी आक्रमण मजबूत रहता है, तो हम खिताब जीत सकते हैं।"

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत 2027 का वर्ल्ड कप जीत सकता है लेकिन…,सहवाग ने भविष्यवाणी के साथ लगाई शर्त