वनडे में दूसरी बार चेज हुआ 400 से अधिक का टारगेट, 20 साल पहले हुआ था ये कमाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय टीम ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 406 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया। इसके साथ ही भारत वनडे में 400 से अधिक रनों के लक्ष्य को हासिल करने वाले दूसरी टीम बन गई है।

india vs west indies
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे

भारतीय क्रिक टीम ने वनडे में 400 से अधिक रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करके इतिहास रच दिया है। बुधवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल (101), शाई होप (104) और आमिर जांगू (114) के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में दो विकेट पर 406 रन बनाकर 39 गेंद शेष रहते जीत हासिल की। इस तरह रनों के लिहाज से भारत ने अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया। दक्षिण अफ्रीका ने 2006 में जोहानिसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन के लक्ष्य का पीछा किया था। इस तरह भारत वनडे में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

वनडे में हाईएस्ट सफल रन चेज

वनडे में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है। अफ्रीका ने 2006 में जोहिन्सबर्ग में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 434 रन बनाए। कप्तान रिकी पोंटिंग ने 105 गेंद में 164 रन की पारी खेली। इसके जवाब में अफ्रीका ने आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में एक गेंद रहते एक विकेट से जीत हासिल की।

वेस्टइंडीज के अब तक के सबसे बड़े वनडे स्कोर सात विकेट पर 405 रन के जवाब में भारत ने गिल के 133 गेंदों पर नाबाद 233 रन (26 चौके, आठ छक्के) और रोहित के 35वें शतक (75 गेंदों पर 101 रन, 10 चौके, छह छक्के) की बदौलत शानदार जीत दर्ज की। जिसमें सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 255 रन जोड़े। भारत ने 43.3 ओवर में दो विकेट पर 406 रन बनाकर 39 गेंद शेष रहते जीत हासिल की। इस तरह रनों के लिहाज से भारत ने अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया। भारत वनडे में 400 से अधिक रनों का लक्ष्य हासिल करने वाली दूसरी टीम बन गई है।

मैच में बने 811 रन

इस रात काफी रिकॉर्ड टूटे जिसमें भारत ने वनडे में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य भी हासिल। अब भारत से आगे सिर्फ दक्षिण अफ्रीका है जिसने 2006 में जोहानिसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया था। बारसापारा की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल रही जिस पर 811 रन बने जो एक मैच में सबसे ज्यादा कुल रन का रिकॉर्ड रहा। इस दौरान रोहित ने 12,000 वनडे रन पूरे किए जिससे वह ऐसा करने वाले केवल सातवें क्रिकेटर तथा सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद तीसरे भारतीय बने। गिल ने अपनी ही टीम के साथी ईशान किशन के 126 गेंद में दोहरे शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 117 गेंद में 200 रन पूरे किए और वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वनडे में दूसरी बार चेज हुआ 400 से अधिक का टारगेट, 20 साल पहले हुआ था ये कमाल