Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India Coach Gautam Gambhir Stays Tight Lipped on Shubman Gill t20i World Cup 2026 Snub
शुभमन गिल को ड्रॉप करने के सवाल पर बिना कुछ बोले चले गए गौतम गंभीर, वीडियो हो रहा वायरल

शुभमन गिल को ड्रॉप करने के सवाल पर बिना कुछ बोले चले गए गौतम गंभीर, वीडियो हो रहा वायरल

संक्षेप:

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर शनिवार को शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से बाहर किए जाने के सवाल पर चुप्पी साधे नजर आए। शुभमन गिल को खराब फॉर्म के कारण ड्रॉप कर दिया गया।

Dec 20, 2025 11:35 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीसीसीआई ने शनिवार को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। हालांकि विश्व कप के चुनी गई टीम में भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का नाम शामिल नहीं है। उन्हें टीम से खराब फॉर्म के कारण ड्रॉप कर दिया गया है। गिल अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने इस सीरीज में चार, शून्य और 28 रन बनाए, जबकि चोट के कारण पांचवां मैच नहीं खेल पाए। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने उन्हें टीम में जगह नहीं मिलने की वजह खराब फॉर्म बतायाा है, हालांकि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने गिल को ड्रॉप किए जाने के सवाल पर कुछ नहीं कहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद गौतम गंभीर दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर जब एक पत्रकार ने शुभमन गिल (जो कुछ समय पहले तक उप-कप्तान थे) को टीम से बाहर करने के फैसले पर सवाल पूछा, तो गंभीर ने उसका जवाब देने से साफ इनकार कर दिया और वह चलते हुए अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए।

गंभीर के इस व्यवहार को लेकर फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ का मानना है कि कोच को चयन के फैसलों पर पारदर्शिता रखनी चाहिए, जबकि कुछ इसे गंभीर का 'फोकस्ड' अंदाज मान रहे हैं कि वह अब केवल चुनी गई टीम पर ध्यान देना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:पिछले टी20 विश्व कप से कितनी बदल गई टीम इंडिया, 3 ने ले लिया संन्यास; 4 हुए बाहर

अगरकर ने टीम की घोषणा के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमें पता है कि वह कितने शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन इस समय शायद उनके बल्ले से उतने रन नहीं निकल पा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वह बदकिस्मती से पिछले विश्व कप से भी बाहर रह गए थे क्योंकि हमने अलग संयोजन के साथ खेलने का फैसला किया था। टीम चयन में संयोजन का ध्यान रखना होता है। जब आप 15 खिलाड़ियों की टीम चुनते हैं तो किसी न किसी को बाहर रहना पड़ता है और इस बार दुर्भाग्य से गिल को बाहर होना पड़ा।’’

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।