ऐतिहासिक जीत के बावजूद कप्तान सूर्या ने की नामीबिया की तारीफ, बोले- हम इतना स्कोर बनाते

Feb 13, 2026 12:41 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ 93 रनों से जीत दर्ज की। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया की तारीफ की है। भारत ने 209/9 का स्कोर बनाया था।

ऐतिहासिक जीत के बावजूद कप्तान सूर्या ने की नामीबिया की तारीफ, बोले- हम इतना स्कोर बनाते

सूर्यकमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए मैच में नामीबिया को 93 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रनों पर सिमट गई। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने फिफ्टी (28 गेंदों में 52) जड़ने के अलावा दो विकेट चटकाए। ओपनर ईशान किशन (24 गेंदों में 61) ने भी आतिशी अर्धशतक जमाया। ऐतिहासिक जीत के बावजूद सूर्या ने नामीबिया की तारीफ की है। दरअसल, तूफानी शुरुआत के बावजूद भारत ने 12वें तक 124 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। सूर्या का कहना है कि एक समय लगा था कि हम 240 प्लस स्कोर बनाएंगे लेकिन नामीबिया के बॉलर्स ने अच्छी गेंदबाजी की। सूर्या के बल्ले से 13 गेंदों में 12 रन निकले।

'6-7 ओवर के बाद लगा कि हम...'

सूर्यकुमार ने नामीबिया को रौंदने के बाद कहा, "मुझे लगता है कि यह सभी के लिए अच्छा मैच रहा। बैटिंग के लिए पिच आसान नहीं थी। हालांकि, जिस तरह से ईशान और संजू ने शुरुआत की, उससे लगा नहीं कि मुश्किल विकेट है। दो-तीन जल्दी विकेट गिरने के बाद शिवम और हार्दिक के बीच पार्टनरशिप शानदार पार्टनरशिप हुई। बॉल थोड़ी रुक कर आ रही थी लेकिन मैं नामीबिया के बॉलर्स से क्रेडिट नहीं लेना चाहता। उन्होंने वाकई बहुत अच्छी बॉलिंग की। उनके पास अपने प्लान थे, जिसपर बहुत अच्छे से अमल किया। उनकी बॉलिंग ने प्रभावित किया। 6-7 ओवर के बाद लगा कि हम 240, 250 के पार जा सकते हैं लेकिन क्रिकेट हमेशा संतुलन बना देता है। हमने दो-तीन जल्दी विकेट खो दिए लेकिन फिर एक अच्छी पार्टनरशिप हुई और आखिर में अच्छा फिनिश भी हुआ।''

सूर्यकुमार ने पढ़ा हार्दिक का कसीदा

उन्होंने आगे कहा, ''जसप्रीत बुमराह ने अपने कोट के चार ओवर डाले, जो सकारात्मक बाता है। उनका टीम में वापस आना अच्छा है। वह अगले मैच के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल के साथ पार्टनरशिप में अच्छी बॉलिंग करते हैं। भारतीय कप्तान ने हार्दिक की प्रशंसा करते हुए कहा, '' वह नई बॉल से, पुरानी बॉल से और जब भी जरूरत होती है डेथ ओवर में भी बॉलिंग करते हैं। उनकी बैटिंग एक बड़ा बूस्ट है। वह पॉजिटिव माइंडसेट के साथ आए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। यह टीम के लिए अच्छी बात है। हर मैच अहम है। हमारी शुरुआत थोड़ी खराब थी लेकिन अब हम सही रास्ते पर हैं।" लगातार दो जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम को टूर्नामेंट में अपने अगले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी से भिड़ना है। यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।