'हमसे गलतियां होंगी और...' इंग्लैंड से पहली बार सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भी करारी हार झेलनी पड़ी। इंग्लैंड ने 37 गेंद बाकी रहते मैच अपने नाम कर लिया। जानिए, हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कुछ कहा?

Shreyas Iyer on IND vs ENG 4th T20I

टीम इंडिया ने आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी T20I सीरीज गंवा दी है। इंग्लैंड ने ब्रिस्टल में चौथे टी20 में भारत को 9 विकेट से धूल चटाई। कप्तान श्रेयस अय्यर की 49 गेंदों में नाबाद 80 रनों की पारी के दम पर भारत ने 158/7 का स्कोर खड़ा किया। मेजबान इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में टारगेट चेज कर लिया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 35 गेंदों में 79 और फिल साल्ट ने 42 गेंदों में 59 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 146 रनों की अटूट साझेदारी की। इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इंग्लैंड ने भारत से पहली बार द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीती है।

'हमने देखा कि इंग्लैंड ने कितनी जल्दी…'

श्रेयस की कप्तानी में भारत को पिछले छह मैचों में से पांच में हार का मुंह पड़ा है। वह लगातार पांच टी20 इंटरनेशनल मैच हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। श्रेयस ने चौथे टी20 के बाद कहा, ''फिर से निराशाजनक नतीजा रहा। निश्चित रूप से 158 बोर्ड पर परफेक्ट स्कोर नहीं था। और हमने देखा कि इंग्लैंड ने कितनी जल्दी चेज किया। जब हमारी टीम बॉलिंग पर आई तो मैंने गेंदबाजों से कहा कि वे जितना हो सके अपनी लेंथ रिपीट करें क्योंकि मिडिल स्टंप और लेग स्टंप के ऊपर हिट करना और बाउंड्री लगाना बहुत मुश्किल था। मुझे लगता है कि हम अपनी योजनाओं को सही तरह से लागू नहीं कर पाए। हमने देखा कि जब हम पेस बदल रहे थे, जब हम कुछ और ट्राई कर रहे थे तो उन्होंने उन लूज बॉल्स पर रन बनाए।''

'बदलाव के दौर में हमसे गलतियां होंगी और'

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, ''मैं अपनी परफॉर्मेंस से खुश हूं लेकिन अगर उससे टीम नहीं जीतती तो ज्यादा मतलब नहीं रह जाता। मैं अच्छा परफॉर्म करना चाहता हूं और यह चाहता हूं कि मेरी टीम जीते। लेकिन बदकिस्मती से आज वह दिन नहीं था।'' उन्होंने कहा, ''टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और हमसे गलतियां होंगी। कई युवा खिलाड़ी पहली बार इन कंडीशन में खेल रहे हैं। गलतियां उन्हें जरूर एहसास कराएंगी कि हालात के मुताबिक ढलना कितना जरूरी है। गलतियों से जल्दी सीखें ताकि टीम को इसका फायदा मिले। और मुझे यकीन है कि टीम में जल्दी सीखने वाले खिलाड़ी हैं। मुझे यकीन है कि वे अपने प्रदर्शन का आकलन करेंगे और अगले मैच में मजबूत होकर वापसी करेंगे।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।