Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India became first team in world cricket to achieve this feat in ODI making history thanks to Virat Kohli performance
300+ टारगेट चेज कर भारत ने लिखा नया इतिहास, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम

300+ टारगेट चेज कर भारत ने लिखा नया इतिहास, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम

संक्षेप:

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 301 रनों का टारगेट चेज किया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह 20वीं बार है जब टीम इंडिया ने यह कमाल किया है। उनके अलावा कोई टीम 55 साल के इतिहास में ऐसा नहीं कर पाई है।

Jan 12, 2026 10:06 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 4 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ भारत ने नया इतिहास रचा। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 301 रनों का टारगेट 49 ओवर में चेज किया। इसी के साथ टीम इंडिया नया इतिहास लिखने में कामयाब रही। भारत ने यह वनडे क्रिकेट में 20वीं बार 300 से अधिक रनों का टारगेट चेज किया है, जबकि दुनिया में और कोई टीम 15 बार से ज्यादा ऐसा नहीं कर पाई है। टीम इंडिया की इस रनचेज के हीरो चेज मास्टर विराट कोहली रहे, जिन्होंने 93 रनों की शानदार पारी खेली, हालांकि वह अपने शतक से मात्र 7 रनों से चूक गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:हमने दुनिया की नंबर 1 टीम को…हार कर भी न्यूजीलैंड के कप्तान को किस बात पर गर्व?

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 300 से अधिक रनों के टारगेट को चेज करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के नाम है। टीम इंडिया 20वीं बार इस कारनामे को करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी है। वहीं इंग्लैंड दूसरे पायदान पर है, जिन्होंने 15 बार वनडे में 300 से अधिक का स्कोर चेज किया है। पाकिस्तान लिस्ट में चौथे पायदान पर है।

वनडे में सबसे अधिक 300 से अधिक रनों के टारगेट का पीछा करने वाली टीमें

20 - भारत*

15 - इंग्लैंड

14 - ऑस्ट्रेलिया

12 - पाकिस्तान

11 - न्यूज़ीलैंड / श्रीलंका

ये भी पढ़ें:कोहली अपनी मां को देते हैं सभी अवॉर्ड, वजह जानकर आप हो जाएंगे इमोशनल

बात मैच की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बोर्ड पर लगाए। डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोलस के बीच पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई थी, उस समय ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम आसानी से 350 का स्कोर पार कर सकती है, मगर मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम 300 पर ही रुक गई। डेरिल मिशेल ने 84 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।

301 के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, रोहित शर्मा 26 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद कप्तान शुभमन गिल का साथ देने आए विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। गिल ने 56 तो कोहली ने 93 रन बनाए। नंबर-4 पर आकर श्रेयस अय्यर ने भी 49 रनों की पारी खेली। भारत के लिए इस टारगेट को हर्षित राणा ने भी 29 रनों की पारी खेलकर आसान बनाया। वहीं केएल राहुल ने नाबाद 29 रन बनाकर मैच फिनिश किया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |