मानव सुथार चमके तो भारतीय कोच ने दिया BCCI को क्रेडिट, बोले- टेस्ट पर आने से पहले खिलाड़ी…

मुल्लांपुर, भाषा
Follow us on Google News
share

स्पिन मानव सुथार अपने डेब्यू टेस्ट में चमके। वह अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा कि सुथार जैसे अच्छे खिलाड़ी मिलने का श्रेय बीसीसीआई को जाता है।

मानव सुथार चमके तो भारतीय कोच ने दिया BCCI को क्रेडिट, बोले- टेस्ट पर आने से पहले खिलाड़ी…

भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सोमवार को कहा कि बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार के अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही शानदार प्रदर्शन करने का क्रेडिट भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की प्रतिभा पहचान के लिए बनाई गई मजबूत संरचना को जाता है। सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में छह विकेट सहित मैच में सात विकेट लिए जिससे भारत ने यह मैच तीन दिन के भीतर पारी और 300 रन से जीतकर अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। 23 वर्षीय स्पिनर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

'टेस्ट स्तर पर आने से पहले खिलाड़ी…'

कोटक ने मैच के बाद कहा, ''उसने (सुथार ने) वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। वह होनहार खिलाड़ी है और उसका प्रदर्शन शानदार रहा। पिछले दो-तीन वर्षों से मानव लगातार भारत ए और भारत इमर्जिंग टीम के लिए खेल रहा है। यह उसके लिए एक शानदार मौका था और उसने अच्छा प्रदर्शन भी किया। असल में उसने बहुत अच्छी बल्लेबाजी भी की जो बहुत संतोषजनक है।'' कोटक ने सुथार के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय बीसीसीआई के ढांचे को दिया जो प्रतिभा की पहचान करता है, उसे निखारता है और मौके देता है। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि बीसीसीआई का ढांचा बहुत मददगार है क्योंकि टेस्ट स्तर पर आने से पहले खिलाड़ी बहुत सारे मैच खेलते हैं। आयु वर्ग क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी और भारत ए तक पहुंचने के सफर में कई मैच खेलने को मिलते हैं। इससे सभी खिलाड़ियों को बहुत अच्छा अनुभव मिलता है।''

हर्ष दुबे के बजाय सुथार को क्यों चुन गया?

कोटक ने कहा, ''बेशक, मानव भी उन्हीं खिलाड़ियों में से एक है जो पिछले तीन-चार वर्षों से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है इसलिए उसे शुभकामनाएं।'' जब पूछा गया कि टीम प्रंधबन ने हर्ष दुबे के बजाय राजस्थान के गेंदबाज सुथार को क्यों चुना तो कोटक ने इसके बारे में विस्तार से बताया। कोटक ने कहा, ''पिछले तीन वर्षों में मानव उस शिविर (सीओई में) का हिस्सा रहा है जिसे मैंने आयोजित किया था। जब हमने इमर्जिंग एशिया कप या ऐसा ही कोई टूर्नामेंट खेला तो वह भारत इमर्जिंग टीम का हिस्सा था।'' उन्होंने कहा, ''ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भी वह भारत ए टीम में था। अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैच की सीरीज में भी वह टीम का हिस्सा था। उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वह बहुत मेहनती है।''

सुंदर से इस वजह से प्रभावित कोच कोटक

वॉशिंगटन सुंदर ने सीनियर भारतीय टीम के लिए 2017 में डेब्यू किया और तब कोटक राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से नहीं जुड़े थे। पिछले दशक में कोटक जिस चीज से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं वह है तमिलनाडु के इस ऑलराउंडर की काम के प्रति लगन जिसे वह 'शानदार' मानते हैं। कोटक ने कहा, ''वह लंबे समय से प्रणाली का हिस्सा रहे हैं... 2019 में मैंने भारत ए के साथ जब पहली सीरीज में जिम्मेदारी निभाई थी तो वह उसमें शामिल था। मुझे लगता है कि मेरे आने से पहले ही (2017 में) वह भारत के लिए खेल चुका था इसलिए वह काफी समय से प्रक्रिया का हिस्सा है।'' उन्होंने कहा, ''वह काफी परिपक्व है। जब आप वॉशिंगटन को देखते हैं विशेषकर टी20 में तो कुछ पारियों में उनकी गेंदबाजी को देखकर इसका अंदाजा लगता है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।