अभिषेक के फ्लॉप शो पर टेंशन में नहीं बैटिंग कोच कोटक, कहा- हम ज्यादा विश्लेषण नहीं करना चाहते

Feb 17, 2026 10:04 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टी20 विश्व कप 2026 में अभिषेक शर्मा के लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने उनका पूरा समर्थन किया है। सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभिषेक की लगातार दो असफलताओं को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

अभिषेक के फ्लॉप शो पर टेंशन में नहीं बैटिंग कोच कोटक, कहा- हम ज्यादा विश्लेषण नहीं करना चाहते

भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 विश्व कप का 36वां मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर सबकी नजरें रहेंगी। विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक अभी तक टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। दो मैचों में वह जीरो पर आउट हुए हैं, जबकि नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में वह बीमार होने के कारण नहीं खेले थे। अभिषेक शर्मा ने पिछले 18 महीने में खुद को इस प्रारूप का खतरनाक खिलाड़ी साबित किया है लेकिन घरेलू मैदान पर खेली जा रही आईसीसी प्रतियोगिता में वह अभी तक अपना जलवा नहीं दिखा पाए हैं।

अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद वह पेट के संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ दूसरे मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में वापसी की लेकिन खाता खोलने में नाकाम रहे। अभिषेक जोखिम लेने से नहीं कतराते हैं और उनकी इस तरह की बेखौफ बल्लेबाजी से भारत को कई मैच में जीत भी मिली है। लेकिन इस 25 वर्षीय बल्लेबाज का पिछली छह पारियों में चार बार शून्य पर आउट होना यह संकेत देता है कि उन्हें पावरप्ले में अपनी रणनीति की समीक्षा करने की जरूरत है।

बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा ,''उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। पिछले मैच में वह पहले ओवर में आउट हो गया । हम ज्यादा विश्लेषण नहीं करना चाहते। अब वह ठीक है ।' इसका क्रेडिट अभिषेक को जाता है कि वे (पाकिस्तान कोच) अभिषेक को लेकर इतने परेशान हैं। वे उसे जल्दी आउट करने का प्लान बना सकते थे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे यह प्लान बना सकते थे कि वह मिड-ऑन पर आउट होगा।"

कोटक ने कहा, “वह ऐसा इंसान नहीं है जो चीजों की बहुत ज्यादा परवाह करता हो, जिसकी T20 गेम में जरूरत होती है। वह बहुत टैलेंटेड है क्योंकि वह ग्राउंड के चारों ओर खेल सकता है, इसलिए अगर आप उसे आउट नहीं करते हैं तो उसे रोकना बहुत मुश्किल है।”

आईसीसी ने शास्त्री के हवाले से कहा, "मुझे लगता है कि वह खेलने लायक है, लेकिन उसे स्वयं को थोड़ा और समय देना होगा। ऐसी चीजे होती हैं, और आप गुस्से में आ सकते हैं, लेकिन उसे वापस पटरी पर आने तक खुद को थोड़ा और समय देना होगा। उन्होंने कहा कि क्योंकि उसके लिए बाद में उन डॉट बॉल को बाउंड्री और छक्के में बदलना मुश्किल नहीं है।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;