एशिया कप 2026 के फाइनल में भिड़ सकते हैं भारत और पाकिस्तान, इस तरह बन रहा संयोग

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Women's Asia Cup 2026 के फाइनल में इंडिया और पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिल सकती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि सेमीफाइनल्स में पहुंचने वाली चार टीमों की वजह से ऐसा संयोग बन गया है। 

india women vs pakistan women
भारतीय महिला बनाम पाकिस्तान महिला

Women's Asia Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो चुकी है, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को बुरी तरह हराया था। वैसे तो इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को महामुकाबले का दर्जा दिया जाता है, लेकिन पाकिस्तान की टीम हमेशा से भारत के सामने दोयम दर्जे की टीम नजर आती है। हालांकि, फैंस फिर भी दोनों को आमने-सामने देखना पसंद करते हैं और एक फिर से ऐसा संयोग बन रहा है कि टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम वुमेंस एशिया कप 2026 में एकदूसरे से भिड़ सकती है।

दरअसल, लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हुई थी, क्योंकि दोनों टीमें एक ही ग्रुप में थी। इसके बाद तय था कि अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल्स के लिए क्वालीफाई करती हैं तो फिर दोनों के बीच कम से कम सेमीफाइनल नहीं होगा, क्योंकि शेड्यूल ही कुछ ऐसा था। ग्रुप ए की टीम को ग्रुप बी की टीमों से भिड़ना था। हालांकि, अब सेमीफाइनल्स से संयोग बन गया है कि दोनों टीमों के बीच फाइनल में भिड़ंत हो सकती है, क्योंकि दोनों टीमें अपने ग्रुप से सेमीफाइनल में हैं और दोनों को दूसरे ग्रुप की टीमों से खेलना है।

भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल

अगर टीम इंडिया ने अपने सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर ली और पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को हरा दिया तो फिर इंडिया और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से इस एशिया कप में एक मुकाबला हो सकता है, जो फाइनल मुकाबला होगा। वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार 13 सितंबर को दुबई में आयोजित होगा। लोकल टाइम के अनुसार मैच साढ़े 6 बजे आयोजित होगा, लेकिन उस समय भारत में रात के 8 बज चुके होंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा है भारत का रिकॉर्ड

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान लीग मैच की बात करें तो इसमें पाकिस्तान की टीम महज 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत ने 10 ओवर से पहले ही मैच खत्म कर दिया था। हालांकि, 3 विकेट जरूर गिर गए थे, लेकिन पाकिस्तान टीम के फैंस बहुत निराश हुए थे। ऐसे में अगर दोबारा से दोनों की टक्कर हुई तो फिर फैंस का जोश एक बार फिर से देखने को मिल सकता है। टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया ने सिर्फ 3 बार पाकिस्तान से हार झेली है। कुल 18 बार भारत और पाकिस्तान टी20 क्रिकेट में आमने-सामने हुए हैं, जिनमें से 15 बार भारत ने जीत हासिल की है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़एशिया कप के फाइनल में भिड़ सकते हैं भारत और पाकिस्तान, ऐसे बन रहा संयोग