मल्टी-नेशन टूर्नामेंट का हिस्सा हो सकते हैं भारत और पाकिस्तान, ICC करेगा विचार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत और पाकिस्तान के बीच मल्टी-नेशन सीरीज शुरू हो सकती है। इस पर आईसीसी विचार करेगा। हालांकि, इस सीरीज को हरी झंडी दिखाने वाली बॉडीज संबंधित क्रिकेट बोर्ड होंगे ना कि आईसीसी। अगर यह फैसला लिया जाता है तो न्यूट्रल वेन्यू पर तीन या चार टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा हो सकती हैं।

Pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान (फाइल फोटो)

लंबे समय से भारत और पाकिस्तान सिर्फ आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंटों में ही एक-दूसरे के आमने-सामने आती हैं। हालांकि, अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट से इतर भी मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में आमने- सामने आ सकती हैं।

2012-13 से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार भू-राजनीतिक तनाव के चलते कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। क्रिकेट जगत में दोनों देशों के बीच मुकाबले आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप तक ही सीमित रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट एआरवाई न्यूज के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल भारत और पाकिस्तान को शामिल करते हुए एक मल्टी-नेशन सीरीज आयोजित करने की संभावना तलाश रही है। यह आयोजन त्रिकोणीय शृंखला या चार टीमों के टूर्नामेंट के रूप में हो सकता है।

सेमिनार में मल्टी-नेशन सीरीज पर भी विचार हो सकता है

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ( पीसीबी ) कई सालों से इस विचार को आगे बढ़ा रहा है, जिसमें न्यूट्रल वेन्यू पर द्विपक्षीय शृंखलाओं को फिर से शुरू करने के प्रस्ताव भी शामिल हैं। इस सुझाव का बीसीसीआई ने बार-बार विरोध किया है। हालांकि, बहुराष्ट्रीय विकल्प पर अब 22 और 23 सितंबर को दुबई में आयोजित होने वाले फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) पर आईसीसी के सेमिनार से पहले चर्चा होगी। इसमें सभी 12 टेस्ट खेलने वाले देशों और आठ सहयोगी सदस्यों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, सेमिनार में तीन या चार देशों के टूर्नामेंट आयोजित करने की संभावना पर भी चर्चा हो सकती है। इस प्रस्ताव के पीछे का सीधा संबस व्यवसाय से जुड़ा है। अधिक टीमों को शामिल करने से बेहतर लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही प्रसारकों और आयोजकों को अधिक पैकेज भी मिल सकता है। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट को सूत्रों ने यह भी बताया है कि यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो इस तरह का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात, इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया सहित न्यूट्रल स्थानों पर किया जा सकता है।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान को शामिल करते हुए बहुराष्ट्रीय शृंखला का विचार इस साल की शुरुआत में ही सामने आ चुका था। बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर किए जाने के बाद आईसीसी और पीसीबी के बीच गतिरोध के दौरान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्डों ने कथित तौर पर भारत को शामिल करते हुए एक ट्राई नेशन सीरीज का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, उस समय की एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि आईसीसी ने कोई आश्वासन नहीं दिया था, क्योंकि ऐसी शृंखला संबंधित क्रिकेट बोर्डों (इस मामले में बीसीसीआई) के अधिकार क्षेत्र में आएगी, ना कि आईसीसी के अंडर। यही सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है।

बीसीसीआई चाहे तो मिल सकती है हरी झंडी

पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट को लेकर भारत का रुख हमेशा एक जैसा रहा है। पिछले साल खेल मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखलाएं फिलहाल संभव नहीं हैं। हालांकि, भारत बहुपक्षीय आयोजनों के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल निकायों के नियमों का पालन करेगा, चाहे वे भारत में आयोजित हों या विदेश में। यह बयान एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा संचालित एशिया कप के संदर्भ में आया था। हालांकि, आईसीसी या एसीसी के आयोजन से इतर त्रिकोणीय शृंखला या चार टीमों का टूर्नामेंट एक अलग मामला होगा। इस तरह की प्रतियोगिता के लिए आमतौर पर संबंधित क्रिकेट बोर्डों की सहमति आवश्यक होगी, जिसका अर्थ है कि बीसीसीआई की निर्णायक भूमिका बनी रहेगी। और पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट पर भारत की मौजूदा नीति को देखते हुए, आईसीसी या एसीसी के स्थापित ढांचे से बाहर बहुराष्ट्रीय सीरीज आयोजित करना चुनौतीपूर्ण होगा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़मल्टी-नेशन टूर्नामेंट का हिस्सा हो सकते हैं भारत और पाकिस्तान, ICC करेगा विचार