इंडिया और इंग्लैंड के ओपनर्स ने मिलकर बनाए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ने में छूट जाएंगे पसीने
लॉर्ड्स में इंग्लैंड ही नहीं, बल्कि भारत के भी ओपनर्स ने कमाल की बल्लेबाजी की। हैरानी की बात यह रही कि दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर दो बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए हैं। इनके बारे में जान लीजिए।

लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला गया। इस मैच को मेजबान इंग्लैंड ने 27 रनों के अंतर से जीता और सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। हालांकि, इस मुकाबले में दोनों टीमों के ओपनर्स ने मिलकर एक नहीं, बल्कि दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए। इन्हें तोड़ना किसी भी टीम के ओपनर्स के लिए बहुत ज्यादा मुश्किल काम है। इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट और जैकब बेथेल और भारत की तरफ से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की थी।
इंडिया और इंग्लैंड के ओपनर्स ने सबसे पहले को यह विश्व रिकॉर्ड बनाया कि पहली बार किसी वनडे इंटरनेशनल मैचों में दोनों टीमों के चारों ओपनर ने 75-75 रनों से ज्यादा की पारी खेली। इसके अलावा दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड यह था कि दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा था, जब चारों ओपनर्स का स्कोर 75-75 से ज्यादा था। बेन डकेट ने 141 रन और जैकब बेथेल ने 91 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा ने 138 और शुभमन गिल ने 77 रनों की पारी खेली थी।
447 रन बनाए सिर्फ ओपनर्स ने
डकेट और बेथेल ने मिलकर 232 रन बनाए, जबकि रोहित और गिल ने मिलकर 215 रन बनाए। दोनों ओपनर्स का कुल स्कोर 447 बैठता है। इतने रन पहले किसी भी मैच में दोनों टीमों के ओपनर्स ने मिलकर नहीं बनाए। अभी तक 442 रनों का रिकॉर्ड दर्ज था, जो इंडिया और श्रीलंका के बीच 2009 में खेले गए एक मैच में बना था, लेकिन इस विश्व रिकॉर्ड को अब इंडिया और इंग्लैंड के ओपनर्स ने मिलकर तोड़ा है। 2006 में लीड्स में 423 रन भी दो टीमों के ओपनर्स मिलकर बना चुके हैं। इंग्लैंड और श्रीलंका के ओपनर्स ने ये कमाल किया था।
टीम इंडिया के ओपनर्स 3 बार 400 या इससे ज्यादा रनों की साझेदारी में शामिल रहे हैं, जब दूसरी वाली टीमों के ओपनर्स ने भी रन बनाए हैं। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड लॉर्ड्स वनडे मैच से पहले इंडिया और श्रीलंका के बीच राजकोट में 2009 में खेले गए मैच और हैदराबाद में उसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में भी भारतीय टीम शामिल रही है, जो दोनों टीमों के ओपनर्स ने कुल 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका का नाम दो-दो बार लिस्ट में शामिल है और एक बार पाकिस्तान ने भी यह कमाल किया है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



