भारत को अफगानिस्तान से हारने का डर? श्रीकांत ने उठाया अगरकर-गंभीर के इस फैसले पर सवाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत-अफगानिस्तान तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है। इससे पहले पूर्व चयनकर्ता श्रीकांत ने अजीत अगरकर और गौतम गंभीर के फैसले पर सवाल उठाया है।

Ajit Agarkar and Gautam Gambhir
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर

भारत-अफगानिस्तान 3 मैच की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है। अफगानिस्तान की टीम भारत को भारत में ही होस्ट करने वाली है। सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीरीज के शुरू होने से पहले चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर सवालों के घेरे में है। बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज के लिए जब स्क्वॉड का ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भारत ने अपनी फुल स्ट्रेंथ स्क्वॉड चुनी। यही टीम आगामी एशियन गेम्स भी हिस्सा है। ऐसे में पूर्व चयनकर्ता के श्रीकांत ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगरकर-गंभीर ने हारने के डर से ऐसी टीम चुनी है।

भारत को हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जब टीम जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी, वहां भी लगभग-लगभग फुल स्ट्रेंथ टीम ही गई थी। अब घर में भी भारत ने ऐसी टीम उतारी है तो एक्सपर्ट्स सवाल कर रहे हैं।

श्रीकांत ने अपने YouTube चैनल पर कहा, “आयरलैंड और इंग्लैंड में सीरीज हारने के बाद, सिलेक्टर्स ने कोई चांस न लेने का फैसला किया और अफगानिस्तान के लिए एक फुल स्ट्रेंथ टीम चुनी। वे पूरी ताकत लगा रहे हैं, लेकिन यह एक गलती है। अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ आपको यंगस्टर्स को आजमाना चाहिए। इसके बजाय, आपने डर के मारे पूरी स्ट्रेंथ टीम चुनी है।

आयरलैंड और इंग्लैंड में हार के बाद यह एक डेस्परेशन में लिया गया कदम लगता है। लेकिन यह टीम लगभग वैसी ही है जैसी उन्होंने इंग्लैंड के लिए चुनी थी।”

श्रीकांत ने जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को बिना मैच फिटनेस साबित किए शामिल करने पर भी सवाल उठाया। इन खिलाड़ियों को अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए चुना गया है, मगर मैच खेलने से पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

उन्होंने आगे कह, “इन चारों ने मैच-फिटनेस साबित नहीं की है। तो वे किस बेसिस पर फिटनेस के लिए माने जा रहे हैं? सिर्फ इसलिए कि आपने बेंगलुरु CoE में अपनी फिटनेस साबित कर दी, क्या आप फिट हैं?

इसी तरह हर्षित राणा इंग्लैंड गए, और फिर वहां उनके साथ क्या हुआ? इसलिए मैच-फिटनेस जरूरी है। यह काबिलियत का सवाल नहीं है। हर्षित राणा T20 में बहुत अच्छे बॉलर साबित हुए हैं, और नीतीश कुमार रेड्डी शॉर्ट फॉर्मेट में शानदार हैं। लेकिन मैच-फिटनेस साबित हुए बिना उन्हें क्यों चुना गया, यही सवाल है।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत को AFG से हारने का डर? श्रीकांत ने उठाया अगरकर-गंभीर के इस फैसले पर सवाल