स्पिन के भरोसे टीम इंडिया को मात देगा अफगानिस्तान, कोच फिल पायबस ने बताई पूरी प्लानिंग
अफगानिस्तान के हेड कोच रिचर्ड पायबस ने कहा है कि मुल्लांपुर टेस्ट में बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी को कैसे खेलते हैं, इससे परिणाम तय होगा।

अफगानिस्तान के मुख्य कोच रिचर्ड पायबस ने शुक्रवार को कहा कि भारत के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच का परिणाम काफी हद तक इस पर निर्भर करेगा कि दोनों टीम के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी की चुनौती का सामना कैसे करते हैं। भारत और अफगानिस्तान दूसरी बार टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे का सामना करेंगे। इससे पहले इन दोनों टीम के बीच 2018 में बेंगलुरु में टेस्ट मैच खेला गया था जिसे भारत ने दो दिन के अंदर जीत लिया था।
मुख्य कोच रिचर्ड पायबस ने टेस्ट की पूर्व संध्या पर यहां पत्रकारों से कहा, ''पिच पर घास कब तक बनी रहती है और दोनों टीम के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों का किस तरह से सामना करते हैं, इससे भी टेस्ट मैच का परिणाम तय होगा।''
अफगानिस्तान की टीम में उनके स्टार स्पिनर राशिद खान नहीं हैं, जिन्हें कार्यभार प्रबंधन के तहत विश्राम दिया गया है। यह लेग स्पिनर आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेला था और उनकी टीम फाइनल तक पहुंची थी। पायबस ने कहा कि राशिद को लंबे समय से पीठ से जुड़ी समस्या रही है। उन्होंने कहा, ''राशिद खान को लंबे समय से पीठ की समस्या है, लेकिन अगर उनकी टेस्ट क्रिकेट में खेलने की कोई संभावना है तो मैं उनसे बात करूंगा।''
पायबस ने जोनाथन ट्रॉट से यह पद संभाला और उन्होंने अफगानिस्तान की टीम को लेकर इंग्लैंड के इस पूर्व बल्लेबाज से भी बात की थी। उन्होंने कहा, ''मैंने जोनाथन ट्रॉट से बातचीत करके उनके सफर को समझा और टीम को तैयार करने के लिए उन्हें बधाई दी।''
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



