भारतीय महिला-ए टीम ने ऑस्ट्रेलिया के छुड़ाए पसीने, टेस्ट मैच के पहले दिन बना दिए 351 रन

Follow us on Google News
share

भारत महिला ए और ऑस्ट्रेलिया महिला ए के बीच एकमात्र टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने 351 रन 9 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं और मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। तनीषा सिंह शतक से चूक गईं। उन्होंने 92 रन बनाए। निकी प्रसाद 78 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

tanisha singh
तनीषा सिंह (फाइल फोटो)

तनीषा सिंह (92), निकी प्रसाद (नाबाद 78) और शुभा सतीश (59) की पारियों की मदद से भारत महिला ए ने आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन मंगलवार को नौ विकेट पर 351 रन बनाये। भारत ने बल्लेबाजी के अनुकूल हालात का पूरा फायदा उठाते हुए दबदबा बनाये रखा।

शुभा ने 117 गेंद में दस चौकों की मदद से 59, प्रिया पूनिया ने 46 रन बनाये और दोनों ने 102 रन की साझेदारी की। यास्तिका भाटिया (पांच) और तेजल हसबनिस (दो) जल्दी आउट हो गई। तनीषा ने 166 गेंद में 92 रन बनाये जिसमें 12 चौके शामिल थे। निक्की प्रसाद ने 99 गेंद में नाबाद 78 रन बनाये जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल हैं। अनुष्का शर्मा ने 44 रनों की पारी खेली।आस्ट्रेलिया के लिये चार्ली नॉट और लिली मिल्स ने तीन तीन विकेट लिये।

एकमात्र अनौपचारिक टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम (प्लेइंग इलेवन): रचेल ट्रेनामन (कप्तान), ताहलिया विल्सन (विकेटकीपर), कोर्टनी वेब, चार्ली नॉट, अनिका लेरॉयड, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, सियाना जिंजर, मिली इलिंगवर्थ, लिली मिल्स, फ्रेंकी निक्लिन।

भारत ए महिला (प्लेइंग इलेवन): तनीषा सिंह, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर/कप्तान), शुभा सतीश, तेजल हसब्निस, निकी प्रसाद, वैष्णवी शर्मा, अनुष्का शर्मा, प्रिया पुनिया, शुचि उपाध्याय, सयाली सतघरे, शबनम शकील।

इस टेस्ट मैच के लिए टीमों के स्क्वॉड

भारत ए महिला टीम: तनीषा सिंह, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), शुभा सतीश, तेजल हसब्निस, निकी प्रसाद, जिन्तिमणि कलिता, वैष्णवी शर्मा, अनुष्का शर्मा, अक्षिता भगत, शबनम एमडी शकील, शुचि उपाध्याय, सयाली सतघरे, ममता मादीवाला, सुश्री दिव्यदर्शनी, प्रिया पुनिया।

ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम: रचेल ट्रेनामन, ताहलिया विल्सन (कप्तान), कोर्टनी वेब, चार्ली नॉट, केटी मैक, निकोल फाल्टम (विकेटकीपर), सियाना जिंजर, हेले सिल्वरहोम्स, फ्रेंकी निक्लिन, लिली मिल्स, टेला व्लाएमिंक, डार्सी ब्राउन, टेस फ्लिंटॉफ, अनिका लेरॉयड, मिली इलिंगवर्थ।

12 सितंबर से भारत के दौरे पर है ऑस्ट्रेलिया ए, पूरा ब्योरा

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम 12 सितंबर से भारत के दौरे पर है। जहां 3 टी-20 मैच और तीन वनडे मैच खेले गए। एकमात्र टेस्ट मैच अब जारी है, जिसमें टीम इंडिया ने पहले दिन दबाव विपक्षी टीम पर बना लिया है। टी-20 सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ए ने 3-0 से अपने नाम किया। पहले मैच में भारत को 6 विकेट से हार मिली जबकि दूसरे मुकाबले में भारत 30 रनों से हारा। तीसरा टी-20 मैच थोड़ा क्लोज था जिसमें टीम इंडिया को 7 रनों से हार झेलनी पड़ी। हालांकि, वनडे सीरीज में भारतीय महिला टीम ने शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया ए को 2-0 से हराया। पहला मैच टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता। दूसरे में दो विकेट से हार झेलनी पड़ी, लेकिन निर्णायक मैच में चार विकेट से जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम की। भारत ए की इस टीम में मुख्य टीम में नहीं खेल रहे कई खिलाड़ी शामिल हैं। यास्तिका भाटिका ने हाल ही में लॉर्ड्स में शतक जड़ा था, वे भी टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारतीय महिला-ए टीम ने ऑस्ट्रेलिया के छुड़ाए पसीने, पहले दिन बना दिए 351 रन